Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Malaika Arora Father Death : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बांद्रा स्थित घर से लगाई छलांग

Follow on Google News
Malaika Arora Father Death : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बांद्रा स्थित घर से लगाई छलांग
मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। 67 साल के अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार (11 सितंबर) सुबह करीब 9 बजे की है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई पहुंची। वहीं मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अरबाज की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी मलाइका के घर पहुंच गई हैं। बिल्डिंग के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। वहीं अर्जुन कपूर भी अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।

जुलाई 2023 में अस्पताल में हुए थे भर्ती

जुलाई 2023 में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, अनिल अरोड़ा को अस्पताल में किस वजह से भर्ती करना पड़ा इसकी वजह सामने नहीं आ सकी थी। मलाइका और उनके परिवार ने भी अनिल अरोड़ा की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। वे मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे, जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का अलग हो गए थे। उस समय मलाइका 11 साल की थीं। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी। ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu और कनिका ढिल्लों फिर से आईं साथ, फिल्म ‘Gandhari’ का हुआ ऐलान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts