Taapsee Pannu और कनिका ढिल्लों फिर से आईं साथ, फिल्म ‘Gandhari’ का हुआ ऐलान

Follow on Google News
Taapsee Pannu और कनिका ढिल्लों फिर से आईं साथ, फिल्म ‘Gandhari’ का हुआ ऐलान
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की सफलता के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों एक बार फिर साथ में नई फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मंगलवार को एक शॉर्ट वीडियो जारी कर नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का टाइटल ‘गांधारी’ है, जिसे फिल्म डायरेक्टर देवाशीष मखीजा डायरेक्ट करेंगे।

मां और बच्चे की होगी कहानी

'गांधारी' फिल्म एक मां और उसके बच्चे के बीच प्यार और गहरे संबंध को एक अनोखे अंदाज में पेश करेगी। फिल्म में तापसी पन्नू एक निडर मां के रूप में नजर आएंगी, जो एक मिशन पर निकली है। यह किरदार तापसी के पिछले रोल से पूरी तरह अलग होगा। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में तापसी का यह डायलॉग सुनाई देता है- "कहते हैं कि मां की दुआ हमेशा साथ चलती है लेकिन जब उसके बच्चे पर आती है तो काली भी वही बनती है।" फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है, जो अपने यादगार किरदारों और आकर्षक लेखन के लिए जानी जाती हैं। ‘हसीन दिलरुबा’ फ्रैंचाइजी में वो इसकी मिसाल पेश कर चुकी हैं।

नेटफ्लिक्स ने शेयर किया शॉर्ट वीडियो

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को इस फिल्म की घोषणा करते हुए एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- हसीन लेखिका और अभिनेत्री की जोड़ी की वापसी। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापस आ रही हैं। ‘गांधारी’ जल्द आ रही है केवल नेटफ्लिक्स पर। शॉर्ट वीडियो के साथ ही नेटफ्लिक्स ने तापसी और कनिका की फोटो भी शेयर की है।

‘हसीन दिलरुबा’ हो चुकी है हिट

तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों इससे पहले भी ‘हसीन दिलरुबा’ फ्रैंचाइजी में साथ काम कर चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। एक बार फिर दोनों की जोड़ी दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। ‘गांधारी’ को नेटफ्लिक्स और Kathha Pictures साथ मिलकर ला रहे हैं। ये भी पढ़ें- Akshay Kumar ने जन्मदिन पर ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट लुक किया जारी, 14 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts