Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : पुलिस विभाग में बड़े तबादले, टीटी नगर थाने के टीआई हटाए गए, कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

Follow on Google News
भोपाल : पुलिस विभाग में बड़े तबादले, टीटी नगर थाने के टीआई हटाए गए, कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बाणगंगा चौराहे पर हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे की जांच में थाना टीटी नगर पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार अरजरिया को हटा दिया गया है। उन पर साक्ष्यों को कमजोर करने और आरोपियों को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके साथ ही भोपाल के कई अन्य थानों में भी थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।

हादसे ने लिया था गंभीर रूप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाणगंगा चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बेकाबू होकर आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में युवा नर्सिंग स्टाफ आयशा खान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था।

टीआई पर गंभीर आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने थाना टीटी नगर के टीआई सुधीर अरजरिया और जांच अधिकारी पर आरोप लगाए कि उन्होंने बस संचालक और ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। साथ ही साक्ष्य कमजोर करने की भी बात सामने आई। शिकायतों और जांच में इन आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस विभाग ने सुधीर अरजरिया को तत्काल प्रभाव से हटाकर रक्षित केंद्र भोपाल भेज दिया है।

इन थाना प्रभारियों के हुए तबादले

पुलिस उपायुक्त (नगरीय पुलिस) श्रद्धा तिवारी द्वारा गुरुवार देर शाम तबादलों का आदेश जारी किया गया, जिसके अनुसार निम्नलिखित स्थानांतरण किए गए:

  • सुधीर कुमार अरजरिया (टीआई, टीटी नगर) – हटाकर रक्षित केंद्र भोपाल भेजा गया
  • मानसिंह चौधरी – रक्षित केंद्र से टीटी नगर थाना प्रभारी नियुक्त
  • अनुराग लाल (टीआई, पिपलानी) – अपराध शाखा में स्थानांतरित
  • चंद्रिका यादव – रक्षित केंद्र से पिपलानी थाना प्रभारी नियुक्त
  • सुनील कुमार शर्मा – रक्षित केंद्र से श्यामला हिल्स थाना प्रभारी बनाए गए
  • बृजेंद्र मरसकोले – रक्षित केंद्र से गांधी नगर थाना प्रभारी बने
  • महेश लिल्हारे (टीआई, अयोध्या नगर) – अपराध शाखा में भेजे गए
  • संदीप पवार – रक्षित केंद्र से अयोध्या नगर थाना प्रभारी बनाए गए
ये भी पढ़ें- NEET-UG 2025 रिजल्ट पर MP हाईकोर्ट की रोक : इंदौर में बिजली गुल से बिगड़ा छात्रों का पेपर, NTA, परीक्षा केंद्र और बिजली कंपनी से मांगा जवाब
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts