PlayBreaking News

सीएम का ऐलान...इंदौर मेट्रो का प्रमुख भाग अंडरग्राउंड रहेगा, मेट्रोपॉलिटन एरिया में कवर होगा मालवा

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के विकास को लेकर अहम बैठक की गई। बैठक में इंदौर और उसके विस्तृत मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्णय लिए गए।
Follow on Google News
इंदौर मेट्रो का प्रमुख भाग अंडरग्राउंड रहेगा, मेट्रोपॉलिटन एरिया में कवर होगा मालवा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में इंदौर के विकास को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेट्रो परियोजना के रूट निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि मूल प्रस्ताव संशोधित होने के बाद भी समस्याएं बनी रहीं, इसलिए निर्णय लिया गया कि मेट्रो के मुख्य हिस्से को पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए लगभग 900 करोड़ रुपए का भार वहन करेगी। 

    Uploaded media

    मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रतलाम, बदनावर, शाजापुर भी जुड़ेंगे

    बैठक में इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को भविष्य की दृष्टि से विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। भविष्य को ध्यान में रखते हुए  इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, नागदा, बदनावर और शाजापुर–मक्सी क्षेत्रों के साथ जोड़कर लगभग 14,000 वर्ग किलोमीटर का मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया है। डॉ.यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में पांच से अधिक बड़े रेलवे जंक्शन,एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,उज्जैन और रतलाम के भविष्य के एयरपोर्ट,दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे,दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,इंदौर–मनमाड़ रेल लाइन इन्हें आधार बनाकर इंदौर को देश का बड़ा व्यापार–उद्योग–पर्यटन हब बनाने की योजना है।

    एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर की यह परियोजना इंदौर शहर के यातायात के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। एलिवेटेड कॉरिडोर के जंक्शन, रोटरी, लंबाई आदि पर शीघ्र तकनीकी व जनप्रतिनिधियों की बैठक कर अंतिम डिजाइन तय करें। बैठक में बीआरटीएस हटने के बाद शहर में नए वैज्ञानिक ट्रैफिक सर्वे के आधार पर एकीकृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह परियोजना आने वाले 25–50 वर्षों तक इंदौर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान देगी।

    Uploaded media

    स्टार्टअप पार्क और अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से नई पहचान

    बैठक में एमआर-10 के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया। बताया गया कि भारत सरकार भी इस प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने को तैयार है। यह इंदौर को मध्य भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन सेंटर बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर को नई दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर विकसित किया जाए। कन्वेंशन सेंटर की लागत 550 से 600 करोड़ के लगभग है। इसे तीन वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी इंडोर क्षमता 5 हजार और आउट डोर क्षमता 10 हजार रहेगी।

    बैठक के अन्य प्रमुख बातें 

    • हुकुमचंद मिल परियोजना देश के लिए मॉडल बनेगी।
    • पीडब्ल्यूडी की 12 हेक्टेयर भूमि का रिडेंसिफिकेशन होगा।
    • स्लम-फ्री इंदौर और आवास योजना, डेढ़ लाख घर बनेंगे। 
    • एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड और नए खेल मैदान विकसित होंगे।
    • विश्वविद्यालय रोजगार देने वाले शिक्षा केंद्र बनेंगे।
    • इंदौर के विकास का समन्वित प्लान बनेगा।
    • इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर को गति मिलेगी।
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts