Silver Price Crash :सात दिन में चांदी की चमक फीकी, रिकॉर्ड से आधी कीमत पर फिसली, और गिरेंगे दाम

पिछले हफ्तेभर से जारी चांदी की कीमतों में गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही। यह अपने ऑल टाइम हाई प्राइस से 50 फीसदी रह गई है। शुक्रवार को चांदी 2,29,187 रुपए प्रति किलो रेट पर पहुंच गई, जो ऑल टाइम हाई से 1.90 लाख रुपए कम है।
Follow on Google News
सात दिन में चांदी की चमक फीकी, रिकॉर्ड से आधी कीमत पर फिसली, और गिरेंगे दाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिजनेस डेस्क। महज एक हफ्ते में चांदी की कीमतों ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि निवेशक और कारोबारी हैरान रह गए हैं। कुछ दिन पहले जिस चांदी ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी, वही अब रिकॉर्ड गिरावट के दौर से गुजर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी अपने हाई लेवल से करीब आधी कीमत तक फिसल चुकी है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। 

    29 जनवरी को था 4.20 लाख रुपए रेट

    29 जनवरी को MCX पर चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। लेकिन इसके ठीक अगले दिन से कीमतों में तेज गिरावट शुरू हो गई। लगातार तीन कारोबारी सत्रों तक चांदी दबाव में रही। बीच में दो दिन हल्की तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन दो दिन से गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार 6 फरवरी को दोपहर बाद MCX पर चांदी सात दिन के कारोबारी सत्र के सबसे निचले स्तर तक लुढ़क गई। इस दौरान चांदी 2,29,187 रुपए के लो लेवल तक पहुंच गई। यानी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1,90,000 रुपए तक सस्ती हो गई। चांदी करीब 3 फीसदी या 7,315 रुपए की गिरावट के साथ 2,36,500 रुपए प्रति किलो पर थी।

    ज्वैलर्स के रेट्स में भी बड़ी गिरावट दर्ज 

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 12 बजे चांदी का भाव 2,41,184 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 2,52,232 रुपए पर थी, यानी एक ही दिन में 11,048 रुपए की भारी गिरावट आई। अगर 29 जनवरी के IBJA रेट 3,79,988 रुपए से तुलना करें, तो अब तक चांदी करीब 1,38,800 रुपए सस्ती हो चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चांदी 2 लाख रुपए के स्तर से नीचे भी जा सकती है। गिरते दामों के कारण निवेशक, ज्वैलर्स और थोक बाजार सतर्क नजर आ रहे हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts