सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ फिर गूंजेगी,दूसरे सीजन की तैयारी शुरू

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट क्राइम सीरीज ‘दहाड़’ का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के रोल में लौटेंगी। राजस्थान में होने वाली शूटिंग के साथ मेकर्स इसे पहले से ज्यादा बड़े और दमदार स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।
Follow on Google News
दूसरे सीजन की तैयारी शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित और प्रशंसित वेब सीरीज ‘दहाड़’ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। पुलिस की वर्दी में सोनाक्षी सिन्हा का सख़्त, बेबाक और जमीनी अवतार पहले सीजन में दर्शकों के दिल-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ चुका है। अब फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, ‘दहाड़ सीजन 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा निर्मित इस क्राइम ड्रामा का दूसरा सीजन जल्द फ्लोर पर जाने वाला है। मेकर्स इसी महीने से राजस्थान में शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। कहानी को लेकर लंबे वक्त से चल रही मंथन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और इसके बाद कई महीनों तक चले प्री-प्रोडक्शन के बाद सीरीज को और बड़े स्केल पर पेश करने की योजना बनाई गई है।

    सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी की वापसी

    मई 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन में सोनाक्षी सिन्हा ने सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी का किरदार निभाया था- ऐसी पुलिस अफसर, जो राजस्थान के सार्वजनिक शौचालयों में हो रही रहस्यमयी मौतों की जांच में जुटी थी। इस केस के जरिए सीरीज ने न सिर्फ क्राइम की परतें खोलीं, बल्कि समाज की डरावनी सच्चाइयों को भी बेनकाब किया।

    विजय वर्मा का खौफ और दमदार परफॉर्मेंस

    पहले सीजन में विजय वर्मा ने एक खतरनाक सीरियल किलर की भूमिका निभाकर दर्शकों को झकझोर दिया था, जबकि गुलशन देवैया और सोहम शाह ने भी अपनी सशक्त अदाकारी से कहानी को मजबूती दी। यही वजह है कि ‘दहाड़’ सिर्फ एक क्राइम सीरीज़ नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली नैरेटिव बनकर उभरी।

    इंटरनेशनल पहचान बना चुकी है ‘दहाड़’

    ‘दहाड़’ ने भारतीय वेब कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी खास पहचान दिलाई। यह बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बन चुकी है- एक उपलब्धि, जिसने इसके दूसरे सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब जब दूसरा सीजन राजस्थान की मिट्टी में आकार लेने जा रहा है, तो साफ है कि अपराध, जांच और सच्चाई की यह दहाड़ पहले से कहीं ज्यादा तेज और असरदार होने वाली है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस पल का, जब अंजलि भाटी एक बार फिर सिस्टम और अपराध के बीच सीधी टक्कर लेती नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: मर्दानी 3 : जानिए आखिर ‘अम्मा’ का आखिरी पल में रिवील किरदार क्यों बना गेमचेंजर

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts