Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘New Mexico’ होगा ‘New America’? नाम बदलने का प्रस्ताव आया सामने, ट्रंप बोले- ‘वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया’!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव दिया है।
‘New Mexico’ होगा ‘New America’? नाम बदलने का प्रस्ताव आया सामने, ट्रंप बोले- ‘वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया’!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके निशाने पर अमेरिका का न्यू मैक्सिको राज्य है। ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव दिया है। उनकी इस पोस्ट के बाद नाम बदलने को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

X पर शेयर की पोस्ट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें ‘New Mexico’ में मौजूद ‘Mexico’ शब्द को काटकर उसकी जगह ‘America’ लिखा गया है। इस तरह नाम को ‘New America’ के रूप में दिखाया गया। पोस्ट के साथ ट्रंप ने लिखा कि कई लोगों ने न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यह नाम राज्य के लोगों के लिए ज्यादा सम्मानजनक और सुंदर होगा।

मोदी के लिए बेल्जियम PM लाए खास तोहफा, रास्ते में टूटा ‘चॉकलेट इंडिया गेट’! ट्रंप पर भी कसा तंज, मोदी की तारीफ

 लिखा, 'वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया!'

हालांकि, ट्रंप की पोस्ट को फिलहाल एक सुझाव या संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि न्यू मैक्सिको का आधिकारिक नाम बदलने की कोई प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आखिर क्यों चर्चा में आया न्यू मैक्सिको?

न्यू मैक्सिको अमेरिका का एक राज्य है और इसका नाम पड़ोसी देश मेक्सिको से जुड़ा हुआ है। ट्रंप की पोस्ट में इसी नाम को बदलने का विचार सामने आया है। नाम बदलने का सुझाव ऐसे समय आया है, जब ट्रंप पहले भी जगहों और समुद्री क्षेत्रों के नाम बदलने को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके समर्थक अक्सर इसे अमेरिका की पहचान और राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखते हैं, जबकि आलोचक ऐसे कदमों को राजनीतिक संदेश और प्रतीकात्मक राजनीति का हिस्सा मानते हैं।

होर्मुज का नाम बदलने की बात भी कर चुके हैं ट्रंप

न्यू मैक्सिको से पहले ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने की बात भी कर चुके हैं। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर इस समुद्री रास्ते को लेकर एक अलग नाम सुझाया था। ट्रंप ने सवाल करते हुए कहा था कि अगर होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है, तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका की तरह यह भी पहले से ज्यादा ‘हॉट’ होगा। इसके अलावा ट्रंप ने होर्मुज का एक नक्शा शेयर करते हुए इसे NEW U.S. Territory यानी ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ भी बताया था।

दुनिया के लिए क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। इसलिए इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर इसका असर सिर्फ अमेरिका या ईरान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

'मुझसे गलती हुई...' ईरान युद्ध में अमेरिका के 18 सैनिकों की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री का यू-टर्न, मांगी माफी

पहले भी नाम बदलने को लेकर फैसले ले चुके हैं ट्रंप

ट्रंप का नाम बदलने को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह कई महत्वपूर्ण जगहों के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। सबसे चर्चित मामला मैक्सिको की खाड़ी का रहा है। ट्रंप ने इसका नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का आदेश दिया था। इसके बाद अमेरिका में Apple और Google के मैप्स पर भी इसका नाम बदला हुआ दिखाई देने लगा। हालांकि, मैक्सिको ने इस बदलाव को स्वीकार नहीं किया।

ओंटारियो झील को ‘लेक अमेरिका’ करने की बात

ट्रंप ने कनाडा के साथ तनाव के बीच ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश भी दिया था। यह झील अमेरिका और कनाडा के बीच स्थित है। इसलिए इसका नाम बदलने की कोशिश भी दोनों देशों के बीच चर्चा का विषय बनी। कनाडा और मैक्सिको दोनों ने अमेरिका की ओर से किए गए इन नामों के बदलाव को स्वीकार नहीं किया।

ट्रंप की पोस्ट फिर बनी चर्चा का विषय

न्यू मैक्सिको को ‘न्यू अमेरिका’ कहने का ट्रंप का सुझाव भी इसी कड़ी का नया उदाहरण है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस सुझाव को लेकर आगे कोई आधिकारिक कदम उठाया जाएगा या नहीं। फिलहाल ट्रंप की पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर तेज कर दी है। एक तरफ इसे ट्रंप की अमेरिका-केंद्रित सोच और राष्ट्रीय पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी तरफ सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी राज्य या अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र का नाम सिर्फ राजनीतिक इच्छा से बदला जा सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts