Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को आज मिलेगा नया चीफ जस्टिस, कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे कमान

दोपहर 1:30 बजे लोकभवन के छग मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह,राज्यपाल रमेन डेका दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ।जस्टिस महापात्र रविवार को रायपुर पहुंचे,जहां हाई कोर्ट के न्यायाधीशों और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस महापात्र करीब 26 वर्षों का वकालत का अनुभव है। इसी दिन राजस्थान हाई कोर्ट में भी चीफ जस्टिस संजय के.अग्रवाल शपथ लेंगे।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को आज मिलेगा नया चीफ जस्टिस, कृष्ण राम महापात्र संभालेंगे कमान

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को आज नया चीफ जस्टिस मिलने जा रहा है। ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र सोमवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

आज से जस्टिस महापात्र के हाथों में हाई कोर्ट की कमान

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के शपथ लेते ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल जाएगा। उनकी नियुक्ति को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में भी खास चर्चा है। जस्टिस महापात्र ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे हैं और उनके पास करीब 26 वर्षों की वकालत का अनुभव है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में 160 हाईटेक कैमरों से कचरा फेंकने वालों पर शिकंजा,अब कैमरे बताएंगे कौन फैला रहा गंदगी

रविवार को रायपुर पहुंचे नए चीफ जस्टिस

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले रविवार को जस्टिस कृष्ण राम महापात्र रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जस्टिस साहू और जस्टिस व्यास ने भी नए चीफ जस्टिस का स्वागत किया।

26 साल का कानूनी अनुभव, अब छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी

जस्टिस महापात्र के पास न्यायिक क्षेत्र के साथ-साथ वकालत का लंबा अनुभव है। करीब 26 वर्षों के पेशेवर अनुभव के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ लंबित मामलों के निपटारे जैसी अहम चुनौतियां भी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: छग में चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिए 40 नेताओं पर गिरी गाज,3 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

राजस्थान हाई कोर्ट को भी आज मिलेगा नया चीफ जस्टिस

इधर, राजस्थान हाई कोर्ट में भी सोमवार को नए चीफ जस्टिस शपथ लेंगे। जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायर होने के बाद जस्टिस अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था।

शनिवार को संभाला था पद, रात में जारी हुआ नया आदेश

जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभाला था। इसके बाद शनिवार रात राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद वे जयपुर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: ड्राई डे पर शराब का बड़ा खेल,रायपुर के प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे बिक्री, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सुबह 9:30 बजे राजस्थान में शपथ

राजस्थान के लोकभवन में सोमवार सुबह 9:30 बजे जस्टिस संजय के. अग्रवाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाएंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts