PlayBreaking News

छिंदवाड़ा :भाजपा की टिप्पणी के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, शिक्षा मंत्री सहित कंगना रनौत का फूंका पुतला

भाजपा नेताओं की बदजुबानी के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस
Follow on Google News
भाजपा की टिप्पणी के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, शिक्षा मंत्री सहित कंगना रनौत का फूंका पुतला
छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस ने पूतला दहन किया

छिंदवाड़ा। मातृशक्ति से लेकर युवा पीढ़ी तक आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बन चुका है भाजपा का सरकार से शुरू हुआ अहंकार अब देश की युवा पीढ़ी पर भी हावी हो रहा है। भाषा की मर्यादा और भारतीय सभ्यता व संस्कारों को तार-तार करने वाली सांसद से लेकर भाजपा के नवनियुक्त शिक्षामंत्री अहंकार की भाषा बोल रहे।

राजीव भवन से मातृशक्ति चौक तक दिखा विरोध प्रदर्शन

भाजपा नेताओं की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतकर प्रदर्शन किया। राजीव भवन से निकली मातृशक्ति ईएलसी चौक पहुंची और शिक्षामंत्री व सांसद का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा अपराधियों को लगातार संरक्षण देने में जुटी

इतना ही नहीं महिला कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिलकिस बानो प्रकरण में बलात्कारियों का समर्थन एवं स्वागत करना भारतीय सभ्यता व संस्कार नहीं है। उनका यह व्यवहार और बर्ताव दोषियों व अपराधियों को भाजपा सरकार से मिले रहे संरक्षण का सबसे बड़ा प्रमाण है। भाजपा नेताओं का अमर्यादित व्यवहार यहां नहीं थमा भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने हमारी देश की आंदोलनकारी बेटियों पर जो टिप्पणी की वह बेहद निंदनीय व स्तरहीन है। 

बेटियों को गटर छाप कहकर कंगना रनौत ने अपनी मानसिकता का प्रमाण दिया है। दोनों ही भाजपा नेताओं का जिला महिला कांग्रेस ने पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। 

कंगना फिल्मी दुनिया से कब बाहर निकलेगी- सरला सिसोदिया

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने कहा कि कंगना रनौत सांसद तो बन चुकी है, लेकिन वे अभी तक अपनी फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पाई। उनके समूचे बयानों में स्तरहीन शब्द का प्रयोग होता है, लेकिन इस बार उन्होंने देश की बेटियों का खुला अपमान किया है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में बेटियों को देवी रूप में पूजा जाता है। उन्होंने हमारी मातृ भावना के साथ ही धार्मिक भावना को भी आहत किया है। शिक्षा मंत्री के बयान और व्यवहार दोनों ही स्तरहीन है।

Edited By- Akash Waghmare

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts