CG NEWS:महासमुंद में 'मोर गांव मोर पानी 2.0' की बड़ी सफलता: 551 पंचायतों में जल संरक्षण, पहली बारिश में 31 करोड़ लीटर पानी हुआ संग्रहित
महासमुंद जिले में जिला प्रशासन की जल संरक्षण पहल 'मोर गांव मोर पानी-2.0' इस वर्ष कम बारिश के बीच किसानों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। जिले की 551 ग्राम पंचायतों के 1140 से अधिक गांवों में बड़े पैमाने पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं तैयार की गईं। इन संरचनाओं में शुरुआती 15 दिनों की बारिश के दौरान करीब 31 करोड़ लीटर वर्षा जल संग्रहित किया गया, जो सामान्य परिस्थितियों में बहकर निकल जाता। अभियान के दौरान केवल 15 दिनों में 3.41 लाख से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं बनाई गईं। इनमें सोख्ता गड्ढ
Prem Nirmalkar
12 Jul 2026



























