अहमदाबाद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों का आतंक:कर्मचारियों पर चाकू से किया हमला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

भोपाल में गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में कर्मचारियों पर हुए चाकू से हमले ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध वेंडरों के हमले में तीन कर्मचारी घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कर्मचारियों पर चाकू से किया हमला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर
AI GENERATED IMAGE

भोपाल। भददा और सूखी सेवनिया स्टेशन के बीच ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई। कर्मचारियों ने अवैध किचन का खाना खरीदने से इनकार किया तो उन पर हमला कर दिया गया। जीआरपी ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चलती ट्रेन में जानलेवा हमला

शनिवार को गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो लोगों ने कर्मचारियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना भददा और सूखी सेवनिया स्टेशन के बीच हुई। अचानक हुए हमले से यात्री भी घबरा गए और कुछ देर के लिए ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: मंत्री ने सवारी बनकर की बस यात्रा, कंडक्टर बोला- खुले पैसे नहीं हैं तो नीचे उतर जाओ; फिर हुआ बड़ा एक्शन

अवैध किचिन के खाने को लेकर हुआ विवाद 

जानकारी के अनुसार, अवैध वेंडर बताए जा रहे जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी कर्मचारियों पर अवैध किचन का खाना खरीदने का दबाव बना रहे थे। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो पहले उन्हें धमकाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विजय कुमार, आनंद कुमार और किशन घायल हो गए।

Breaking News

एक कर्मचारी की हालत गंभीर

घायल विजय कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये पूरी वारदात वीडियो में कैद हो गई। इसके साथ ही अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। इस वारदात ने एक बार फिर ट्रेनों में सक्रिय अवैध वेंडरों की गतिविधियों और यात्रियों, कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 

ये भी पढ़ें: 'मां ही थीं पिता के ब्रेन हैमरेज की वजह'... नीरजा शर्मा मर्डर केस में आयुषी का बड़ा दावा, पुलिस को सौंपे वीडियो

आरोपियों की तलाश जारी

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts