Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु:मंत्री ने सवारी बनकर की बस यात्रा, कंडक्टर बोला- खुले पैसे नहीं हैं तो नीचे उतर जाओ; फिर हुआ बड़ा एक्शन

कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने यात्री बनकर BMTC बसों में सफर किया। कंडक्टर के खराब व्यवहार और बस स्टॉप पर नहीं रुकने पर ड्राइवर-कंडक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री ने सवारी बनकर की बस यात्रा, कंडक्टर बोला- खुले पैसे नहीं हैं तो नीचे उतर जाओ; फिर हुआ बड़ा एक्शन
मंत्री बायराथी सुरेश ने यात्री बनकर BMTC बसों में सफर किया

कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने शनिवार रात यात्रियों को मिल रही सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए आम यात्री का भेष धारण कर बीएमटीसी (BMTC) बसों में सफर किया। करीब दो घंटे तक उन्होंने 10 से अधिक बसों में यात्रा कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सामने आई लापरवाही पर मंत्री ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Twitter Post

स्टॉप पर बस नहीं रोकने पर ड्राइवर-कंडक्टर निलंबित

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि BMTC बस संख्या KA-57 F-3372 के चालक और परिचालक ने एक यात्री के स्पष्ट संकेत देने के बावजूद 'फन वर्ल्ड' बस स्टॉप पर बस नहीं रोकी। यात्रियों की सुविधा की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए मंत्री ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें: बंगाल में फिर लौट सकती है टाटा... 20 साल पुराने नैनो विवाद की फिर चर्चा, किसानों की उम्मीदें भी जागी

मंत्री के साथ भी हुआ खराब व्यवहार

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री खुद भी यात्रियों की परेशानी का शिकार बने। हेब्बाल से नागाशेट्टीहल्ली के बीच यात्रा करते समय उन्होंने किराया देने के लिए 100 रुपये का नोट दिया। इस पर कंडक्टर ने छुट्टे पैसे नहीं होने की बात कहते हुए उनसे बस से उतर जाने को कह दिया। मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया और इसे यात्रियों के साथ होने वाले अस्वीकार्य व्यवहार का उदाहरण बताया।

ऑटो चालक की मनमानी भी पकड़ी

बस यात्रा के बाद मंत्री ने एक Auto-Rickshaw चालक की मनमानी भी पकड़ी। जांच में सामने आया कि मीटर पर किराया 30 रुपये था लेकिन चालक यात्रियों से 36 रुपये वसूल रहा था। मंत्री ने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए चालक को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: NCERT पेपर खरीद विवाद में सख्ती : धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों की जांच और कार्रवाई के दिए आदेश

यात्रियों की सुविधा के लिए जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

बायराथी सुरेश ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अनुशासन, जवाबदेही और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाएंगे। उनका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts