छिंदवाड़ा:मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, जहर खाकर विवाहिता ने दी जान

छिंदवाड़ा के चौराई में 32 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे जांच का अहम साक्ष्य मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, जहर खाकर विवाहिता ने दी जान
छिंदवाड़ा में विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौराई थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने इसलिए भी सभी को हैरान कर दिया क्योंकि महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखे थे। पुलिस इन्हें सुसाइड नोट के रूप में जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रीति वर्मा, पत्नी लखन वर्मा, निवासी चन्हियाखुर्द के रूप में हुई है। शुक्रवार को जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : ट्विशा शर्मा मौत केस में AIIMS की दूसरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिशू

मेहंदी से लिखे संदेश बने अहम साक्ष्य

मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतका के हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेशों की फोटो और वीडियो सुरक्षित कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन संदेशों में महिला की मानसिक स्थिति और उसकी परेशानियों के संकेत मिलते हैं इसलिए इन्हें जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

मानसिक तनाव में थी महिला

चौराई थाना प्रभारी मोहन मारस्कोले के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और हाल ही में बेटे की मौत के बाद वह गहरे सदमे में थी। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : चाकू मारकर हत्या करने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, वारदात का हथियार भी बरामद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts