Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra CM Oath Ceremony : फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजित और शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

Follow on Google News
Maharashtra CM Oath Ceremony : फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजित और शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। चुनाव परिणाम आने के 13 दिन बाद आज नई सरकार का गठन होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, NCP लीडर अजित पवार छठी बार डिप्टी सीएम बनेंगे। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में आज शाम 5:30 बजे होगा।

शपथ ग्रहण में पीएम भी होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया गया है। इसके साथ ही देशभर के 400 साधु-संतो को भी शामिल होंगे।

23 नवंबर को आए थे नतीजे

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। नतीजों में महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला। 149 सीटों पर भाजपा ने 132 सीटें प्राप्त की, जो महाराष्ट्र राजनीति में अभूतपूर्व है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मंत्रालय के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ था।

क्यों तय नहीं हो पा रहा था सीएम फेस

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गृह और वित्त मंत्रालय के बंटवारे पर खींचतान था। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्रालय छोड़ने को तैयार नहीं थे, जबकि शिंदे गुट इसे अपने डिप्टी सीएम को देने की मांग कर रहा था। इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में भी कोई हल नहीं निकल सका। बीजेपी गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे अहम विभाग अपने पास रखना चाहती थी। शिंदे गुट को स्वास्थ्य, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य और उद्योग जैसे विभाग देने का प्रस्ताव था। वहीं, एनसीपी (अजित पवार गुट) को वित्त, योजना, सहयोग और कृषि मंत्रालय देने की पेशकश की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी गृह मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसी और के हाथों में नहीं जाने देना चाहती थी, इस कारण गतिरोध बना हुआ था।

महाराष्ट्र विधानसभा नतीजों के बाद की हलचल

  1. 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा नतीजे आए, जिसमें महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें भाजपा घटक ने 132, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 57 और NCP (अजित पवार गुट) ने 41 सीटें जीतीं। इन नतीजों के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
  2. इसके बाद 25 नवंबर को 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय किया गया। इसके तहत गठबंधन के हर घटक के लिए 6 से 7 विधायकों पर एक मंत्री पद तय किए गए, जिसके मुताबिक भाजपा के पास 23, शिंदे गुट के पास 11 और अजित पवार की पार्टी को लगभग 10 मंत्री पद मिलने की उम्मीद थी।
  3. 27 नवंबर को ठाणे में एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें भाजपा जो भी सीएम तय करेगी वो हमें मंजूर है। उन्होंने पीएम मोदी जो भी फैसला लेंगे, वही मंजूर होगा।
  4. 28 नवंबर को एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की, जिसमें शिंदे करीब आधे घंटे तक अमित शाह से अकेले में बात की। शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर मिला था।
  5. इसके बाद 29 नवंबर को महायुति की बैठक टाल दी गई। एकनाथ शिंदे तबियत खराब होने का हवाला देकर अपने पैतृक गांव सतारा चले गए। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांग रही थी। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा- अगर शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा।
  6. 1 दिसंबर को शिंदे दो दिन तक अपने पैतृक गांव सातारा में रहे। रविवार को वे सतारा के एक मंदिर में गए और कुछ देर बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा- चुनावी कार्यक्रमों की व्यस्तता के बाद मैं आराम करने आया था। उन्होंने उस समय भी यह कहा कि पीएम मोदी और शाह जिसे भी सीएम बनाएंगे, वो मुझे और पार्टी को स्वीकार होगा।
  7. 2 दिसंबर को भाजपा ने पर्यवेक्षक के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को चुना। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आजाद मैदान में शपथ समारोह की तैयारियों को लेकर मुआयना किया।
  8. 3 दिसंबर को चार दिन बाद एकनाथ शिंदे मुंबई लौटे। इसके बाद शाम को फडणवीस ने उनसे आधे घंटे की मुलाकात की। शिंदे ने शिवसेना विधायकों के साथ बैठक की।
ये भी पढ़ें- Maharashtra CM : फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, कल शपथ ग्रहण, 31 नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts