Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई : चार मंजिला इमारत में लगी आग, महिला समेत 2 की मौत, 9 लोगों का रेस्क्यू

Follow on Google News
मुंबई : चार मंजिला इमारत में लगी आग, महिला समेत 2 की मौत, 9 लोगों का रेस्क्यू
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से लगभग 6 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

तीसरी और चौथी मंजिल पर फैली आग

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने एक बयान में बताया कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित रही है। फायर ब्रिगेड टीम ने अंदर फंसे लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला है।

बेडरूम और बाथरूम में मिले शव

अधिकारी ने आगे बताया कि इमारत से दो लोगों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। जिसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों शव इमारत की तीसरी मंजिल पर मिले। एक बेडरूम में था और दूसरा बाथरूम में। अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल पांच लाइनें लगाई गई। दो लाइनें सीढ़ी से, एक उत्तर की ओर वाली आसन्न इमारत से, एक दक्षिण की ओर की आसन्न इमारत से और एक उच्च दबाव वाली लाइन एंगस से सीढ़ी लगाई गई है। ये भी पढ़ें- Michaung Cyclone : तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा ‘मिचौंग’ तूफान… 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, स्कूल-कॉलेज बंद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts