Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra Election 2024 : पालघर में चेकिंग के दौरान 3 करोड़ कैश बरामद, वैन चालक गिरफ्तार

Follow on Google News
Maharashtra Election 2024 : पालघर में चेकिंग के दौरान 3 करोड़ कैश बरामद, वैन चालक गिरफ्तार
पालघर महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच पालघर जिले में एक वैन से 3.70 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि तटीय जिले के वाडा में शुक्रवार को यह नकदी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के सतर्कता और उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि जिले से एक वैन में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने वैन को रोका और जांच करने पर वाहन में से 3,70,50,000 रुपए की नकदी बरामद की गई। वाडा पुलिस ने आगे कहा कि वह आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

पालघर के विक्रमगढ़ जाई जा रही थी रकम

अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार लोग नकदी ले जाने से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह नकदी नवी मुंबई स्थित एक कंपनी से पालघर के विक्रमगढ़ ले जाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि नकदी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच के लिए आयकर विभाग और निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि वैन में मौजूद दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts