महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : NCP अजित पवार गुट ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Maharashtra Assembly Election 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार (27 अक्टूबर) को NCP (अजित गुट) ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अपनी इस सूची में पार्टी ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें गेवराई से विजयसिंह पंडित, फलटण से सचिन सुधाकर, निफाड से दिलीपकाका बनकर और पारनेर से काशिनाथ दाते को टिकट दिया गया है।
देखें लिस्ट...
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे
- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
- राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
- चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन
- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
- वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
- नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।




















