Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra Assembly Elections 2024 : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?

Follow on Google News
Maharashtra Assembly Elections 2024 : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। ऐसे में पार्टी अब तक 71 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने नागपुर साउथ से गिरिश पांडव, वर्धा से शेखर शिंदे और यवतमाल से अनिल मांगुलकर को टिकट दिया है।

देखें लिस्ट

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की गई दूसरी लिस्ट में नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को टिकट दिया है। मुंबई की 3 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें कांदिवली, चारकोप और साइन कोलीवाडा शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP-अजित गुट में शामिल, जानें पार्टी ने कहां से दिया टिकट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts