Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूटी की डिक्की में रखे थे 9.50 लाख, चंद मिनटों में हुए चोरी, गांड़ी पार्क कर कपड़े खरीदने गया था कारोबारी

महाराष्ट्र के अकोला में ज्वेलरी कारोबारी की स्कूटी की डिक्की से 9.50 लाख रुपये चोरी हो गए। कारोबारी घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर कपड़े खरीदने दुकान में गया था। इसी दौरान दो चोरों ने डिक्की खोलकर कैश से भरी थैली निकाल ली। थैली में दुकान की तिजोरी की चाबी भी थी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।
स्कूटी की डिक्की में रखे थे 9.50 लाख, चंद मिनटों में हुए चोरी, गांड़ी पार्क कर कपड़े खरीदने गया था कारोबारी
महाराष्ट्र के अकोला में ज्वेलरी कारोबारी की स्कूटी की डिक्की से 9.50 लाख रुपये चोरी हो गए।

दिनभर दुकान पर मेहनत की, रात को दुकान बंद की, 9 लाख 50 हजार रुपये की कमाई को एक थैली में रखा और रोज की तरहा घर पहुंच गए। थैली में सिर्फ कैश ही नहीं, बल्कि दुकान की तिजोरी की चाबी भी थी। कारोबारी ने स्कूटी घर के बाहर खड़ी की और कुछ देर के लिए पास में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने चले गए। बस, यही कुछ मिनट उनकी जिंदगी के सबसे महंगे साबित हुए। पीछे से दो लोग आए, स्कूटी की डिक्की खोली, लाखों रुपये से भरी थैली निकाली और फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

अकोला में ज्वेलर्स के साथ लाखों की चोरी

मामला महाराष्ट्र के अकोला का है। यहां ज्वेलरी कारोबारी परेश चंदुलाल सराफ की स्कूटी की डिक्की से 9.50 लाख रुपये चोरी हो गए। घटना अकोला के सिविल लाइन इलाके में हुई। खास बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई, वह पुलिस स्टेशन से करीब 1000 गज की दूरी पर बताई जा रही है। परेश सराफ रोज की तरह अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके घर लौटे थे। उनके पास दिनभर के कारोबार की करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की नकदी थी।

थैली में कैश के साथ थी तिजोरी की चाबी

कारोबारी ने पूरी रकम एक कपड़े की थैली में रखी थी। इस थैली में सिर्फ पैसे ही नहीं थे, बल्कि ज्वेलरी की दुकान की तिजोरी की चाबी भी रखी हुई थी। घर पहुंचने के बाद परेश ने स्कूटी सिविल लाइन चौक स्थित अपने घर के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद वह पास की एक कपड़ों की दुकान में खरीदारी करने चले गए। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी स्कूटी पर किसी की नजर बनी हुई है।

कुछ ही मिनट में चोरों ने कर दिया काम

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही परेश सराफ कपड़ों की दुकान के अंदर गए, दो अज्ञात लोग स्कूटी के पास पहुंचे। दोनों ने आसपास की स्थिति देखी और स्कूटी की डिक्की खोल दी। इसके बाद डिक्की में रखी 9.50 लाख रुपये की थैली निकाली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि कारोबारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उन्हें चोरी का पता चला, तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे।

ये भी पढ़ें: ‘माधुरी जहां रहे, उसकी देखभाल जारी रहेगी’, वंतारा ने साफ किया अपना रुख

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

इस चोरी का सबसे अहम सुराग इलाके में लगे CCTV कैमरे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस अब दोनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज में दो लोग स्कूटी के पास पहुंचते और घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों आरोपी कौन हैं और चोरी के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

ये भी पढ़ें: जेल में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए प्रज्वल रेवन्ना, फोरेंसिक जांच में फोन से मिली आपत्तिजनक सामग्री

क्या पहले से कारोबारी पर थी नजर?

इस मामले ने पुलिस के सामने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चोरों को पहले से पता था कि कारोबारी के पास लाखों रुपये हैं? क्या दोनों आरोपी दुकान से ही परेश सराफ का पीछा कर रहे थे? क्या उन्हें पता था कि पैसे स्कूटी की डिक्की में रखे गए हैं? या फिर उन्होंने मौके का फायदा उठाकर चोरी की? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद परेश सराफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उनकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी से पहले किसी ने कारोबारी की गतिविधियों पर नजर तो नहीं रखी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि शहर के सिविल लाइन इलाके में और पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि CCTV में कैद इन दोनों आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जाए।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts