Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकुंभ में आज भयंकर भीड़, 10 से 15 किमी लंबा जाम लगा, ट्रेनों में भीड़ के चलते महिलाएं इंजन में घुसी

Follow on Google News
महाकुंभ में आज भयंकर भीड़, 10 से 15 किमी लंबा जाम लगा, ट्रेनों में भीड़ के चलते महिलाएं इंजन में घुसी
रविवार की छुट्‌टी के चलते महाकुंभ में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। संगम पर पहुंचने के सभी रास्तों में 10 से 15 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। कई जगहों पर गाड़ियां फंसी हुई हैं। पूरा शहर जाम की स्थिति में है। वहीं प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। अब यात्रियों को ट्रेन के लिए सिटी साइड से स्टेशन भेजा जा रहा है।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

वहीं आज सुबह मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लग गई। इसमें एक कल्पवासी टेंट जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया दिया। इसके साथ ही वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा से प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों में वाहनों की 10-10 किमी तक लंबी लाइन लगी हुई है।

रविवार के चलते अचानक बढ़ गई भीड़

महाकुंभ प्रशासन का कहना है कि रविवार के चलते अचानक भीड़ बढ़ गई। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। सुबह 8 बजे तक 57 लाख लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ का रविवार को 28वां दिन है। कुंभ में 13 जनवरी से अब तक 42 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

भीड़ के चलते महिलाएं ट्रेन क इंजन में घुसी

महाकुंभ जा रही ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ है। वाराणसी में जगह न मिलने पर महिलाएं ट्रेन इंजन में घुस गईं और गेट बंद कर लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बाहर निकाला। हरदोई में भी कोच का गेट न खोलने पर नाराज श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। ट्रेन में जमकर तोड़-फोड़ की। ये भी पढ़ें - आतिशी ने छोड़ा CM पद : LG वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, BJP की बैठक में आज तय होगा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts