PlayBreaking News

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति घुसा युवक, शिवलिंग को छूकर किया नमन, लापरवाही पर कर्मचारियों को नोटिस

Follow on Google News
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति घुसा युवक, शिवलिंग को छूकर किया नमन, लापरवाही पर कर्मचारियों को नोटिस
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद सोमवार सुबह एक युवक बिना अनुमति के गर्भगृह में प्रवेश कर गया। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया, जिससे मंदिर के पुजारी और कर्मचारी हड़बड़ा गए। तुरंत उसे पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया गया। यह घटना सुबह 8:24 बजे की है, जब मंदिर में पूजा चल रही थी।

मंदिर प्रशासन की कार्रवाई

युवक काले रंग के ट्रैक सूट में था और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वह एक महामंडलेश्वर के साथ मंदिर में दर्शन करने आया था। गर्भगृह में प्रवेश के दौरान महामंडलेश्वर बाहर आ गए, लेकिन युवक अकेले अंदर चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और गार्ड्स पर कड़ी कार्रवाई की है। गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस जारी किया गया है। वहीं सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।

युवक को भेजा गया थाने

फिलहाल] युवक को महाकाल थाने भेज दिया गया है, जहां उसकी पहचान की जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना ने महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts