Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर: एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर को होंगे रिटायर, जजों के 15 पद खाली

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में पदस्थ जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या घटकर 38 रह जाएगी।
जबलपुर: एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर को होंगे रिटायर, जजों के 15 पद खाली
एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर को होंगे रिटायर

जबलपुर। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 53 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 15 पद रिक्त हो जाएंगे। वहीं, लंबित मामलों की संख्या भी पौने पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। जस्टिस सिंह के रिटायरमेंट पर 17 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे फुल कोर्ट फेयरवेल आयोजित किया जाएगा।

17 सितंबर को होगा फुल कोर्ट फेयरवेल

जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह के रिटायरमेंट पर 17 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे हाईकोर्ट में फुल कोर्ट फेयरवेल आयोजित किया जाएगा। इसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: EPF पर बड़ा फैसला, 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपए हुई वेतन सीमा, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

1990 में सिविल जज के रूप में शुरू की सेवा

जस्टिस सिंह ने 31 मई 1990 को सिविल जज के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने न्यायिक सेवा में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं और तीन दशक से अधिक की न्यायिक सेवा पूरी करने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

2023 में ली थी न्यायाधीश पद की शपथ

जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह ने 1 मई 2023 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली थी। न्यायाधीश के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की और न्यायिक जिम्मेदारियां निभाईं।

Breaking News

53 स्वीकृत पदों में 15 होंगे रिक्त

जस्टिस सिंह के रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट में 53 स्वीकृत पदों में से 38 पदों पर ही न्यायाधीश रह जाएंगे। यानी स्वीकृत संख्या के मुकाबले करीब 28 प्रतिशत पद खाली होंगे।

ये भी पढ़ें: क्या पण्डोखर सरकार ने बाबा बागेश्वर को ललकारा? 5 सवालों का होगा टेस्ट, 4 सही हुए तो 1.41 करोड़ इनाम

पौने पांच लाख से अधिक मामले लंबित

हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या भी पौने पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में न्यायाधीशों के रिक्त पदों के बीच लंबित मामलों के निपटारे की गति को लेकर भी सवाल खड़ा होता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts