शासकीय जमीन बेचकर बना करोड़पति:भूमाफिया जफर खान बेंगलुरु से गिरफ्तार

इंदौर। शासकीय जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाकर नोटरी के जरिए प्लॉट बेचने वाले कुख्यात भूमाफिया जफर खान को चंदननगर थाना पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जफर वर्षों से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर फर्जी तरीके से प्लॉटों का सौदा कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता के निर्देशन में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।
ये भी पढ़ें: पति बना प्यार में रोड़ा: प्रेमी संग रची हत्या की साजिश; पत्नी समेत तीन को उम्रकैद
पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले मल्हारगंज तहसीलदार की शिकायत पर चंदननगर थाने में अज्जू उर्फ अजय पुत्र भूरू खान, निवासी सम्राट नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में अज्जू ने खुलासा किया कि वह केवल नाम का व्यक्ति था, जबकि पूरे जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड उसका जीजा जफर खान है।
ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन नहीं होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अज्जू की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही जफर खान मोबाइल बंद कर फरार हो गया। इसके बाद एडीसीपी विशेष अग्रवाल के निर्देशन में टीआई तिलक करोले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और बेंगलुरु में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Balrampur Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घर से मिले हथियार और मोबाइल बने जांच का केंद्र!
पहले भी गुजरात से हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जफर खान का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसे पूर्व में तत्कालीन डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर गुजरात से भी गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके पास से एक डायरी बरामद हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के नाम लिखे होने की बात सामने आई थी। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद भी उसने जमीनों की हेराफेरी और अवैध प्लॉटिंग का कारोबार जारी रखा।
ये भी पढ़ें: CWG 2026: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने रचा इतिहास; PM मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई
शिकायतें दबवाने का आरोप
पुलिस का दावा है कि इस बार जफर ने कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर अपने खिलाफ होने वाली शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों में ही दबवा दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने एयरपोर्ट विस्तार के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर भी अवैध प्लॉट काटकर नोटरी के माध्यम से लोगों को बेच दिए।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों की मौत, CM साय ने जताया शोक, दिए अधिकारियों को निर्देश
नल फिटिंग से शुरू किया सफर, अवैध कॉलोनियों से कमाए करोड़ों
पुलिस के अनुसार जफर खान पहले नल फिटिंग का काम करता था। बाद में सिरपुर क्षेत्र में उसने शासकीय जमीनों की हेराफेरी का तरीका सीखा और कुछ ही वर्षों में करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसने वर्ष 2019 में न्यू लक्ष्मी नगर नाम से बसाई गई अवैध कॉलोनी में करीब 90 प्लॉट बेचे थे, जबकि वर्ष 2012 में लगभग 150 प्लॉट बेचने की जानकारी सामने आई है। उसके पास कॉलोनाइजर का वैध लाइसेंस भी नहीं है। इसके बावजूद वह गीता नगर, लक्ष्मी नगर एनएक्स, केशव नगर और न्यू लक्ष्मी नगर सहित कई अवैध कॉलोनियां विकसित कर चुका है।












