हरदा में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार का सामान बरामद

हरदा में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। CCTV और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उनके कब्जे से दो मोबाइल, दो पावर बैंक और पुराना HP लैपटॉप बरामद हुआ है। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।
हरदा में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार का सामान बरामद
हरदा में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में कोतवाली पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, दो पावर बैंक और एक पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।

शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर

कोतवाली पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को फरियादी संदीप गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा महंगा सामान चोरी करके ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आरएल भारती ने पुलिस टीम गठित की। टीम को जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी सहायता और घटनास्थल से मिले दूसरे साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें: बारिश बनी आफत तो खाकी बनी राहत: पानी में उतरकर ग्रामीणों को दिया भरोसा,जलभराव में डटी पुलिस टीम

इंदौर और हरदा के दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने रवि पिता करण सिंह यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी राधा गोविंद का बगीचा, रावजी बाजार, इंदौर और विनय पिता अनिल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी अन्नापुरा, हरदा को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल, पावर बैंक और लैपटॉप बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। इसमें दो मोबाइल फोन, दो पावर बैंक और एक पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप शामिल है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।

ये भी पढ़ें: Raipur: मौत के 42 दिन बाद जिंदा हुआ रिकॉर्ड,मेडिकल कॉलेज से मृत आरक्षक के मोबाइल पर आया मैसेज,आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

चोरी की इस वारदात का खुलासा करने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आरएल भारती, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते वारदात के महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों तक पहुंचकर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts