बारिश बनी आफत तो खाकी बनी राहत:पानी में उतरकर ग्रामीणों को दिया भरोसा,जलभराव में डटी पुलिस टीम

राजगढ़। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण कर दिए हैं। नदी-नालों के उफान और जगह-जगह जलभराव के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्राम लखोनी, थाना माचलपुर क्षेत्र में भी भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी भर गया। ऐसे मुश्किल हालात में जब आम लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया, तब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। घुटनों तक पानी के बीच खाकी के जवान ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मैदान में डटे रहे।
पानी के बीच उतरी खाकी, ग्रामीणों की सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता
बारिश के कारण लखोनी गांव में उत्पन्न जलभराव के बीच पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो और जलभराव के कारण कोई अप्रिय घटना सामने न आए, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहे। कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय पानी के बीच उतरकर लोगों की मदद की।
खिलचीपुर एसडीओपी डीवीएस नागर स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे। उन्होंने हालात का जायजा लेने के साथ ही टीम को ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस की मौजूदगी ने जलभराव के बीच ग्रामीणों को भी भरोसा दिया कि मुश्किल घड़ी में प्रशासन और पुलिस उनके साथ खड़ी है।
न ड्यूटी का बहाना, न हालात का डर... पानी में खड़े होकर निभाया फर्ज
आपदा की घड़ी में अक्सर सबसे बड़ी चुनौती मौके तक पहुंचने और हालात को नियंत्रित करने की होती है। लखोनी में भी भारी बारिश और जलभराव ने परिस्थितियां कठिन बना दी थीं, लेकिन पुलिस टीम ने इसे अपनी जिम्मेदारी के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। पानी बढ़ता रहा, मुश्किलें बढ़ती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मियों के कदम नहीं रुके। पुलिस जवानों ने जलभराव वाले इलाकों में मौजूद रहकर ग्रामीणों की स्थिति पर नजर रखी। जरूरत पड़ने पर लोगों को सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टीम लगातार सक्रिय रही। पुलिस की इस तत्परता ने यह साफ कर दिया कि खाकी का मतलब केवल अपराधियों पर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि संकट के समय आम लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना भी है।
ये भी पढ़ें: सड़क की मिट्टी में मिलता है सोना! इस बाजार में लोग धूल बटोरकर करते हैं कमाई
आपदा में सामने आया खाकी का मानवीय चेहरा
बारिश के कारण पैदा हुई विषम परिस्थितियों के बीच पुलिस की सक्रियता ने खाकी के मानवीय पक्ष को भी सामने ला दिया। जब जलभराव के कारण रास्ते मुश्किल हो गए थे, तब पुलिसकर्मी स्वयं पानी के बीच खड़े होकर ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे रहे। एसडीओपी डीवीएस नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम की यह सक्रियता महज सरकारी ड्यूटी तक सीमित नहीं रही, बल्कि संवेदनशीलता, सेवा और जिम्मेदारी की मिसाल बनकर सामने आई। पुलिसकर्मियों ने यह संदेश दिया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, जनता की सुरक्षा के लिए खाकी पीछे नहीं हटेगी।
ये भी पढ़ें: राजगढ़ के सारंगपुर में नाले में बही वैन, 9 की मौत, डूबने वालों में 3 बच्चे भी
ग्रामीणों के बीच भरोसा, पुलिस के प्रति बढ़ा सम्मान
मुश्किल समय में पुलिस की इस भूमिका से ग्रामीणों के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ है। आमतौर पर पुलिस को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे वक्त में पुलिस की मौजूदगी लोगों के लिए सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक संबल भी बनती है। लखोनी में घुटनों तक पानी के बीच डटी पुलिस ने यही भरोसा कायम किया। भारी बारिश के बीच डीवीएस नागर और उनकी टीम ने जिस तरह मौके पर रहकर ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी,












