ग्वालियर में 17 साल की छात्रा डाई पीकर दी जान,मौत से पहले युवक को किए दो कॉल, पुलिस गहराई से कर रही जांच

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगातार प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत से पहले युवक को किए दो कॉल, पुलिस गहराई से कर रही जांच
ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगातार परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली थी छात्रा

मृतका की पहचान वार्ड क्रमांक-4 निवासी 17 वर्षीय निशा जाटव के रूप में हुई है। वह अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान थी और उसके दो छोटे भाई हैं। घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे और निशा घर पर अकेली थी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 15 साल की किशोरी का 3 लाख में सौदा, 15 दिन से थी लापता, जांच में हुआ खुलासा

अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, जब वे शाम को घर लौटे तो निशा खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे अचानक उल्टियां होने लगीं और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। घर में एक खाली डाई की शीशी भी मिली। इसके बाद परिजन उसे तुरंत एंबुलेंस से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता कल्लू जाटव का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि घटना वाले दिन दोपहर में भी युवक घर के पीछे आया था और बेटी पर मिलने का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

Breaking News

अस्पताल जाते समय किया था फोन

परिजनों का दावा है कि जब वे बेटी को अस्पताल ले जा रहे थे, तब उसने इशारे से पिता का मोबाइल मांगा और कथित तौर पर उसी युवक को दो बार फोन किया। परिवार का मानना है कि यह घटना जांच का अहम हिस्सा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: अविवाहित बेटी के बच्चे को नाना ने गोबर के ढेर में दफनाया, फिर खुद भी खाया जहर, पड़ोसियों के शक से हुआ खुलासा

पुलिस कर रही है जांच

भितरवार थाने के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुशवाहा ने बताया कि छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी जानकारी सामने आएंगी, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts