Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 15 साल की किशोरी का 3 लाख में सौदा,15 दिन से थी लापता, जांच में हुआ खुलासा

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने उज्जैन के बड़नगर से बरामद किया है। जांच में किशोरी को 3 लाख रुपये में बेचने, शादी कराने और साजिश रचने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मानव तस्करी समेत कई धाराओं में जांच शुरू कर दी है।
15 दिन से थी लापता, जांच में हुआ खुलासा
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने उज्जैन के बड़नगर से बरामद किया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां बाणगंगा थाना क्षेत्र से 15 बर्षीय किशोरी के लापता होने की बाद खबर सामने आई, जिसके बाद अब पुलिस ने लापता किशोरी को उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार लापता किशोरी को उसके दोस्त और एक महिला ने 3 लाख रुपए में बड़नगर निवासी एक युवक को बेच दिया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

15 दिन पहले हुई थी लापता

पुलिस के मुताबिक, किशोरी करीब 15 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने बाणगंगा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के दोस्त राकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सोनू बंजारा नाम की एक महिला की मदद से किशोरी को उज्जैन जिले के बड़नगर निवासी संजय पाटीदार के पास भेजा गया था। वहां दोनों की शादी भी कराई गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम बड़नगर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें: 23 लाख की ठगी से टूटा युवक : ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में सिंधिया से लगाई गुहार

किशोरी ने पूछताछ में क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे भी इस पूरे सौदे की रकम में से कुछ पैसे दिए गए थे। उसने यह भी बताया कि उसे समझाया गया था कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद वह इंदौर लौट आए और संजय पाटीदार के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग जाए। आरोप है कि इसके बाद चोरी किए गए पैसे और जेवरों का आपस में बंटवारा करने की योजना बनाई गई थी।

झूठे केस की भी दी गई थी सलाह

जांच में यह भी सामने आया है कि किशोरी को कथित तौर पर यह सलाह दी गई थी कि यदि संजय पाटीदार किसी तरह का विरोध करे या विवाद हो, तो उसके खिलाफ बाणगंगा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया जाए।

ये भी पढ़ें: Raipur News: कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों को 36-36 लाख की सहायता, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पांच लोग हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने फिलहाल किशोरी, उसके दोस्त और अन्य लोगों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराध और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts