PlayBreaking News

सीहोर :दूसरे अस्पताल की दवा देने से मना करने पर डॉक्टर के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी

मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी डॉक्टर को धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने डॉक्टर से कहा कि अस्पताल के बाहर मिलने पर जान से खत्म कर देंगे।
Follow on Google News
दूसरे अस्पताल की दवा देने से मना करने पर डॉक्टर के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी

सीहोर।  जिले के आष्टा सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक महिला और उसके साथ आए युवकों ने डॉक्टर के केबिन में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि अस्पताल में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी।

क्या है पूरा मामला?

घटना 26 जून की बताई जा रही है। सिविल अस्पताल आष्टा में डॉक्टर भूरेलाल परमार आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक युवक अस्पताल पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद नर्स से दवा मांगने लगा। नर्स ने बताया कि छुट्टी के कारण सामान्य दवा वितरण नहीं हो सकेगा। इसी बात पर युवक भड़क गया और डॉक्टर से मिलने पहुंच गया। डॉक्टर परमार के मुताबिक, युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी केबिन में पहुंचा। दोनों ने दवा देने की मांग की। डॉक्टर ने जब पर्चा देखा तो वह आष्टा अस्पताल का नहीं बल्कि हमीदिया अस्पताल का निकला। नियमों के तहत डॉक्टर ने दवा देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : 3 दिन से थमा मानसून, भोपाल-उज्जैन को अभी करना होगा इंतजार; जानिए कब होगी बारिश, कहां कितना तापमान

गाली-गलौज पर उतरे युवक, महिला के थप्पड़ से चश्मा टेड़ा हुआ

इसके बाद दोनों युवक गाली-गलौज पर उतर आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद के दौरान एक महिला भी वहां पहुंची और आरोप है कि उसने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर का कहना है कि महिला ने कई थप्पड़ मारे, जिससे उनका चश्मा तक टेढ़ा हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने केबिन में रखे स्टेथोस्कोप, बीपी मशीन और पल्स ऑक्सीमीटर को फेंककर तोड़ दिया।

जान से मारने की दी धमकी

मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी डॉक्टर को धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने डॉक्टर से कहा कि अस्पताल के बाहर मिलने पर जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश और डर का माहौल बन गया।

Breaking News

यह भी पढ़ें: फोन पर तेज आवाज बनी विवाद की वजह: दिनदहाड़े पड़ोसी पर चाकू से हमला

डॉक्टर ने 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

घटना के बाद डॉक्टर भूरेलाल परमार ने थाना आष्टा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला रेखा सोनी, प्रदुम्न व एक अन्य युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर महिला पक्ष ने भी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। टीआई गिरीश दुबे ने बताया कि फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि इस सनसनीखेज मामले में किस पर कार्रवाई होती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts