PlayBreaking News

फोन पर तेज आवाज बनी विवाद की वजह:दिनदहाड़े पड़ोसी पर चाकू से हमला

आपसी विवाद के बाद घर के बाहर चाकू से किए कई वार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; गिरफ्तारी के बाद इलाके में पैदल घुमाकर भेजा जेल
Follow on Google News
दिनदहाड़े पड़ोसी पर चाकू से हमला
घटना सीसीटीवी में कैद

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद ठेकेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मीडियाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में पैदल जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर हमले में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

 

ये भी पढ़ें: चार साल की बच्ची को हाईकोर्ट से राहत: सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च

घर के बाहर पहुंचा ठेकेदार, फिर हुआ हमला

पुलिस जांच के मुताबिक विवाद के बाद शानू आरिफ बरकाती के घर के बाहर पहुंचा और दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरिफ घर के अंदर गया और चाकू लेकर बाहर आया। इसके बाद उसने शानू पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में शानू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे ऑटो से बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।

ये भी पढ़ें: Venezuela Earthquake : 920 मौतें, 3000 से ज्यादा घायल, अब फिर महसूस हुए भूकंप के झटके; भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

CCTV फुटेज भी आया सामने

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और हमला कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसकी पड़ताल कर रही है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निकाला जुलूस

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर उसे सीधे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद निर्देश दिए गए कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई की जाए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वापस बुलाकर तंजीम नगर क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश दिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts