तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, मवेशियों को ले जा रही लॉरी की ट्रक से हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक जानवर मलबे में फंसे

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, मवेशियों को ले जा रही लॉरी की ट्रक से हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक जानवर मलबे में फंसे
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस हादसे में बड़ी संख्या में मवेशी भी दुर्घटना के शिकार हुए है।

मलबे में फंसे 100 से ज्यादा जानवर

यह हादसा कृष्णागिरी-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25-26 जनवरी की रात हुआ। जानकारी के मुताबिक मलबे में 100 से ज्यादा जानवर फंसे हुए थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, दमकल विभाग और पुलिस मिलकर फंसे हुए जानवरों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। इस दौरान मदद के लिए एक मेडिकल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। बरगुर के डीएसपी मुथुकृष्णन फिलहाल दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

इसी महीने हुए दो सड़क हादसे

वहीं इससे पहले भी 23 जनवरी को कृष्णागिरी के सूलागिरी के पास एक ट्रक और खड़ी कार में टक्कर हो गई थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 12 जनवरी को भी तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में बड़ा हादसा, फ्यूल टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, 10 घायल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts