Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Elections : लोकसभा का सियासी समर, कांग्रेस ने भी जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राहुल वायनाड और भूपेश राजनांदगांव से बने उम्मीदवार

Follow on Google News
Lok Sabha Elections : लोकसभा का सियासी समर, कांग्रेस ने भी जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राहुल वायनाड और भूपेश राजनांदगांव से बने उम्मीदवार
नई दिल्ली। गुरुवार देर रात नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई है। पहली सूची में कांग्रेस ने कुल 39 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार शाम को घोषित सूची में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व मंत्री डॉ शशि थरूर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस द्वारा घोषित 39 में से 15 कैंडिडेट जनरल वर्ग के हैं और 24 सीटों पर एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और ओबीसी उम्मीदवार तय हुए हैं। आज घोषित हुई सीटों में छत्तीसगढ़ की 6, कर्नाटक की 7, केरल की 16, मेघालय की 2, तेलंगाना की 4 और लक्षद्वीप, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड की एक-एक सीट शामिल है।

राहुल वायनाड और भूपेश राजनांदगांव से आजमाएंगे किस्मत

39 सीटों में से छत्तीसगढ़ की 6 सीटें शामिल हैं। यहां जांजगीर-चांपा से डॉ. शिवकुमार डेहरिया, कोरबा से ज्योत्सना भगत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट मिला है। इसके अलावा राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार बने हैं। राहुल के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल की अलपुझा और पूर्व मंत्री रहे डॉ शशि थरूर को इसी राज्य की तिरुवनंतपुरम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। देखें लिस्ट...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts