नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चली। 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94732 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान हुआ, कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने TMC कैंडिडेट पार्थ भौमिक पर रुपए बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।
LIVE अपडेट्स...
शाम 6 बजे तक वोटिंग %
शाम 5 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 57.40% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73.00% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.88% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
52.55% |
| जम्मू-कश्मीर |
54.21% |
| झारखंड |
63.00% |
| लद्दाख |
67.15% |
| महाराष्ट्र |
48.88% |
| ओडिशा |
60.72% |
| उत्तर प्रदेश |
57.59% |
| पश्चिम बंगाल |
73.00% |
| टोटल |
57.40% |
शाम 5 बजे तक वोटिंग %
शाम 5 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 56.68% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73.00% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
52.35% |
| जम्मू-कश्मीर |
54.21% |
| झारखंड |
61.90% |
| लद्दाख |
67.15% |
| महाराष्ट्र |
48.66% |
| ओडिशा |
60.55% |
| उत्तर प्रदेश |
55.80% |
| पश्चिम बंगाल |
73.00% |
| टोटल |
56.68% |
अभिनेता सलमान खान ने डाला वोट
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया मतदान
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया मतदान
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने परिवार के साथ
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किया मतदान
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ किया मतदान
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन ने डाला वोट
मुकेश अंबानी परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मतदान करने पहुंचे। कहा- एक भारतीय नागरिक होने के नाते वोट करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारा अधिकार और हमारी ज़िम्मेदारी है। मैं हर भारतीय से वोट करने की अपील करती हूं।
दोपहर 3 बजे तक वोटिंग %
दोपहर 3 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 47.53% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72% और सबसे कम महाराष्ट्र में 38.77% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
45.33% |
| जम्मू-कश्मीर |
44.90% |
| झारखंड |
53.90% |
| लद्दाख |
61.26% |
| महाराष्ट्र |
38.77% |
| ओडिशा |
48.95% |
| उत्तर प्रदेश |
47.55% |
| पश्चिम बंगाल |
62.72% |
| टोटल |
47.53% |

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग %
दोपहर 1 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 36.73% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 48.41% और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
34.62% |
| जम्मू-कश्मीर |
34.79% |
| झारखंड |
41.89% |
| लद्दाख |
52.02% |
| महाराष्ट्र |
27.78% |
| ओडिशा |
35.31% |
| उत्तर प्रदेश |
39.55% |
| पश्चिम बंगाल |
48.41% |
| टोटल |
36.73% |


सुबह 11 बजे तक वोटिंग %
सुबह 11 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 23.66% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
21.11% |
| जम्मू-कश्मीर |
21.37% |
| झारखंड |
26.18% |
| लद्दाख |
27.87% |
| महाराष्ट्र |
15.93% |
| ओडिशा |
21.07% |
| उत्तर प्रदेश |
27.76% |
| पश्चिम बंगाल |
32.70% |
| टोटल |
23.66% |


सुबह 9 बजे तक वोटिंग %
सुबह 9 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, कुल 10.28% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.35% और सबसे कम महाराष्ट्र में 6.33% वोट डले हैं।
| राज्य |
वोटर टर्नआउट% |
| बिहार |
8.86% |
| जम्मू-कश्मीर |
7.63% |
| झारखंड |
11.68% |
| लद्दाख |
10.51% |
| महाराष्ट्र |
6.33% |
| ओडिशा |
6.87% |
| उत्तर प्रदेश |
12.89% |
| पश्चिम बंगाल |
15.35% |
| टोटल |
10.28% |

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी मतदान कर दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1792372012444504157
बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने मुंबई में मतदान किया। वहीं, अक्षय कुमार-फरहान अख्तर ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। फरहान अख्तर ने कहा कि मेरा वोट गुड गवर्नेंस को है। ऐसी सरकार जो लोगों के लिए काम करें। आगे आकर वोट करें।
इन राज्यों में चल रही वोटिंग
पांचवे चरण में चुनाव बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू-कश्मीर की 1, लद्दाख की 1 सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में कुल 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर आज 20 मई को वोट डाले जा रहे हैं।
राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर
इस फेज में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पांचवें फेज में 695 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 12% हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 615 उम्मीदवारों में से 23% यानी 159 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं।
5वें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
| सीट |
एनडीए |
विपक्ष |
| अमेठी |
स्मृति ईरानी (बीजेपी) |
के एल शर्मा (कांग्रेस) |
| रायबरेली |
दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी) |
राहुल गांधी (कांग्रेस) |
| लखनऊ |
राजनाथ सिंह (बीजेपी) |
रविदास महरोत्रा (सपा) |
| सारण |
राजीव प्रताप रूढ़ी (बीजेपी) |
रोहिणी आचार्य (आरजेडी) |
| मुंबई उत्तर |
पीयूष गोयल (बीजेपी) |
भूषण पाटिल (कांग्रेस) |
| मुंबई उत्तर मध्य |
उज्ज्वल निकम (बीजेपी) |
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) |
| कल्याण |
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) |
वैशाली दारेकर-राणे (उद्धव गुट) |
49 सीटों पर कहां-कहां होगी वोटिंग
| राज्य |
कुल सीटें |
इन सीटों पर होगी वोटिंग |
| उत्तर प्रदेश |
49 |
मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। |
| महाराष्ट्र |
13 |
धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण। |
| बिहार |
5 |
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर। |
| ओडिशा |
5 |
बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का। |
| झारखंड |
3 |
चतरा, कोडरमा और हजारीबाग। |
| पश्चिम बंगाल |
7 |
बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। |
| जम्मू-कश्मीर |
1 |
बारामूला। |
| लद्दाख |
1 |
लद्दाख। |
543 सीटों में से 380 पर हुआ मतदान
चार चरणों में अभी तक 543 लोकसभा सीटों में से 379 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। छठे चरण में 58 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : 5वें चरण के लिए थमा चुनावी शोर, राहुल-स्मृति समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर