Local Body Election:गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 50 फीसदी से कम हुई वोटिंग

गुजरात में कई स्थानीय निकायों के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन भीषण गर्मी का असर शहरी क्षेत्रों में साफ नजर आया। 15 नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 50 से नीचे रहा, जिससे शहरों में मतदाताओं की सीमित भागीदारी सामने आई। इसके उलट ग्रामीण इलाकों में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सा लिया।
Follow on Google News
गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 50 फीसदी से कम हुई वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नगर निगमों में औसतन 48.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिला पंचायतों में 60.22 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 61.08 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यह चुनाव राज्य के कई अहम शहरी और ग्रामीण निकायों में आयोजित किए गए। बता दें कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेतक माना जा रहा है।

शहरों में कम, गांवों में ज्यादा मतदान

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे बड़े शहरों सहित कुल 15 नगर निगमों में मतदान तुलनात्मक कम रहा। वहीं 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में मतदाताओं ने अधिक सक्रियता दिखाई। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 60 से अधिक रहा, जो उत्साहजनक संकेत है। यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है, खासकर तब जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। 

ये भी पढ़ें: Gujarat Election: गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की वोटिंग

मतदान शुरू होते ही लगी लंबी कतारें 

सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहरों से लेकर गांवों तक लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गर्मी के बावजूद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों और महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर: MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा, 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम; गर्मी में परेशान हुए परीक्षार्थी

मंगूभाई पटेल और जय शाह ने की वोटिंग 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की। उनके साथ उनके बेटे जय शाह भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में वोट डाला। इसके अलावा हर्ष सांघवी और एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी मतदान किया। सभी नेताओं ने इसे लोकतंत्र का त्योहार बताया।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया मतदान 

मतदान के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के आम नागरिक की तरह बातचीत की। उनकी इस सादगी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस सहज अंदाज ने राजनीतिक माहौल को और जीवंत बना दिया।

28 अप्रैल को आएंगे नतीजे 

इस चुनाव में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों में मतदान हो रहा है। इसके अलावा 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें भी शामिल हैं। चुनाव को राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी। नतीजों से भविष्य की राजनीतिक दिशा तय हो सकती है। सभी की नजरें अब रिजल्ट पर टिकी हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts