लोन फ्रॉड केस : अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ, 2929 करोड़ घोटाले का मामला

देश के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े बड़े घोटाले में अनिल अंबानी और उनकी कंपनियां एक बार फिर जांच के दायरे में आ गई हैं। सीबीआई की कार्रवाई ने इस मामले को चर्चा का विषय बना दिया है।
लोन फ्रॉड केस : अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ, 2929 करोड़ घोटाले का मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एसबीआई के 2929 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में सीबीआई ने अनिल अंबानी से पूछताछ की है। इसके अलावा, उनके बेटे से जुड़े एक अन्य बैंक धोखाधड़ी केस की जांच भी जारी है, जिससे रिलायंस ग्रुप की कंपनियों पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

    मुख्यालय में हुई पूछताछ

    उद्योगपति अनिल अंबानी से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ की। यह जांच रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े कथित लोन फ्रॉड मामले में की जा रही है। बता दें कि मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर आधारित है, जिसमें करीब 2929 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, बने डिप्टी सेक्रेटरी

    लोन के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोप

    जांच एजेंसी के अनुसार, बैंक से लिए गए कर्ज के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायत के मुताबिक, आरकॉम पर कई बैंकों का 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसमें अकेले एसबीआई को करीब 2929 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    अनिल अंबानी के बेटे से भी हुई थी पूछताछ 

    इस पूरे मामले को लेकर हाल ही में अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। यह जांच रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े 228 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में हुई। इस केस में पूर्व सीईओ रविंद्र सुधालकर समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर की गई थी, जिसमें बैंक को भारी वित्तीय नुकसान का आरोप लगाया गया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts