PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल PMO में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, बने डिप्टी सेक्रेटरी

छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारी रवि मित्तल अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जिम्मेदारी संभालेंगे। मित्तल अभी छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त हैं। वे प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की भूमिका में रहेंगे।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल PMO में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, बने डिप्टी सेक्रेटरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। 

    /img/89/1773917009358

    उच्च स्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका

    प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

    2016 बैच के अधिकारी, जशपुर में रहे थे चर्चा में

    छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल प्रशासनिक दक्षता और फील्ड अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक कलेक्टर के रूप में की और बाद में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। वे जशपुर जिले के कलेक्टर रहे, जहां उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों पर खास ध्यान दिया। इसके बाद उन्हें राज्य में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।

    महासममुंद, रायगढ़ और रायपुर में रहे जिला पंचायत CEO

    मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत CEO के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा SDM भी रह चुके हैं। मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से MBBS किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts