Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के पास चोरल जंगल में कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, फॉरेस्ट के अफसरों ने रेस्क्यू कर निकाला शव

इंदौर के पास चोरल जंगल में कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, फॉरेस्ट के अफसरों ने रेस्क्यू कर निकाला शव
मप्र में तेंदुए लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं। वहीं इंदौर के पास चोरल के जंगलों में बुधवार को कुएं में गिरे 2 वर्षीय तेंदुए की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट विभाग के अफसर ने तेंदुए के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। बाद में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। ये भी पढ़ें: MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : यूथ कांग्रेस प्रभारी अंकित डेढा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा ‘आप’ का दामन

जंगल में बने कुएं में गिरा तेंदुआ

फॉरेस्ट विभाग के अफसरों के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर का है। ग्रामीणों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी थी कि खेत के पास जंगल में एक तेंदुए का बच्चा मरा पड़ा है। डीएफओ नरेंद्र पंडवा और रेंजर रवि कुमार जैन सहित स्टाफ ने जांच की। इसमें पता चला कि चोरल के जंगल से लगी राजस्व भूमि है। वहां सुरेश नामक ग्रामीण का खेत है, जहां सिचाई के लिए कुआं बनाया है, जो खुला हुआ था। झांड़ियां होने के चलते तेंदुए को वहां संभवत: कुआं नहीं नजर आया और पैर फिसलने से वह गिर गया।

तेंदुए के फेफड़ों में पानी भरने से मौत हुई

वन विभाग के स्टाफ ने तेंदुए को कुएं से निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी डॉक्टरों को बुलाया। उन्होंने शव का प्रशिक्षण किया, जिसमें तेंदुए के फेफड़ों में पानी भर चुका था। उसके आधार पर डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए की मौत डूबने से हुई है। डीएफओ पंडवा ने बताया कि खेत मालिक सप्ताहभर से वहां नहीं आया था। तेंदुए को मरे दो से तीन दिन हो चुके हैं। मामले में जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने दिया विस समिति से इस्तीफा, आमंत्रण पत्र में पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम नहीं होने से हुए खफा

लगातार हो रही तेंदुओं की मौत

  • मोरोद माचल में 13 साल के तेंदुए का शव मिला था। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में ऑर्गन फेल होने की बात कही थी।
  • मानपुर के जंगल आशापुरा में भी दो तेंदुए की आपसी लड़ाई में एक तेंदुए की मौत हो गई थी।
  • कुछ दिन पहले मानपुर में काली किराए में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट की बात सामने आई थी।
  • इसके दो दिन बाद एक तेंदुए का शव मानपुर इलाके में मिला था। उसके बाल और नाखून गायब थे। इस मामले में हनुमान मंदिर के पुजारी और एक अन्य को पकड़ा था। इसके बाद बुधवार को हादसे में फिर तेंदुए ने अपनी जान गंवा दी।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts