MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : यूथ कांग्रेस प्रभारी अंकित डेढा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा 'आप' का दामन

Follow on Google News
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : यूथ कांग्रेस प्रभारी अंकित डेढा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा 'आप' का दामन
भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। मप्र यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढ़ा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंकित ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने दिया विस समिति से इस्तीफा, आमंत्रण पत्र में पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम नहीं होने से हुए खफा

अंकित डेढा ने ट्वीट कर बताया कारण

अंकित डेढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'आज मैंने अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आम आदमी पार्टी मजदूरों, किसानों, मजलूमों, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है। साथ ही उन्होंने आप के पदाधिकारियों के साथ फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए हैं।

अंकित के जाने से कांग्रेस में बढ़ी हलचल

जानकारी के मुताबिक, अंकित डेढा यूथ कांग्रेस के छिंदवाड़ा और जबलपुर के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छात्र संगठन एनएसयूआई से भी जुड़े रहे हैं। मध्य प्रदेश के युवाओं में अंकित यूथ आईकन माने जाते हैं। जिससे कांग्रेस के खेमे में अंकित के जाने से हलचल बढ़ गई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts