Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panna News : खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, धरमपुर वन क्षेत्र में मिला शव, दो संदिग्धों से पूछताछ

Follow on Google News
Panna News : खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, धरमपुर वन क्षेत्र में मिला शव, दो संदिग्धों से पूछताछ
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल के धरमपुर रेंज अंतर्गत पिष्टा बीट में शुक्रवार सुबह फंदा लगा एक नर तेंदुए का शव मिला। मृत तेंदुए की उम्र 6 वर्ष बताई गई है। इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शिकारियों ने खेत की बाड़ में लगाया था फंदा

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को फंदे से निकाला। जांच में पता चला कि अज्ञात शिकारियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए खेत की बाड़ में फंदा लगाया था। वहीं उत्तर वन मण्डल के डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि अजयगढ़-बांदा मार्ग पर धरमपुर रेंज की पिष्टा बीट में फंदा लगा मृत तेंदुआ मिला है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाया

मामले की खबर मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटना स्थल का जायजा लिया गया। जिस खेत के किनारे फंदा लगा मृत तेंदुआ मिला है, उस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। इसके अलावा पास के ही एक दूसरे खेत की झोपड़ी तक डॉग पहुंचा है, फलस्वरूप झोपड़ी वाले संदिग्ध व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया

सीसीएफ छतरपुर और वन मंडलाधिकारी उत्तर पन्ना की मौजूदगी में पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संजीव कुमार गुप्ता द्वारा मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि फंदा में फंसने के कारण कल रात तेंदुए की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुआ के शव से जांच हेतु सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ छोड़ने लगे नागा साधु, अब अखाड़ों का ये होगा अगला ठिकाना, महाशिवरात्रि पर देखने को मिलेगा रौद्र स्वरूप
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts