Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी,अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्रियों की जांच

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम और हाइजैक की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। BDDS और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान व सामान की गहन जांच की। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच जारी है।
अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्रियों की जांच
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में बम और हाइजैक की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

    टिश्यू पेपर पर मिला धमकी भरा संदेश

    फ्लाइट में एक टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिला, जिसमें विमान को हाइजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया और विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

    180 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

    विमान में सवार सभी 180 यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों को एयरपोर्ट के सुरक्षित हिस्से में ले जाया गया ताकि जांच प्रक्रिया शांतिपूर्वक की जा सके।

    हर यात्री और उनके सामान की पूरी जांच की गई। अब तक किसी भी यात्री के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। विमान की भी पूरी तरह से तलाशी ली गई।

    बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

    धमकी मिलते ही BDDS (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड), खोजी कुत्तों की टीम, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।

    एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के पीआई एन. डी. नकुमे के अनुसार जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। विमान की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है। फ्लाइट के दोबारा टेक-ऑफ में लगभग 2 घंटे की देरी हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts