लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की फिरौती-व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल, पुलिस जांच में जुटी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की फिरौती-व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल, पुलिस जांच में जुटी
प्रतिकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर ग्रामीण के महू तहसील स्थित किशनगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रतिष्ठित व्यापारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी गई। धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई बताई जा रही है। घटना गुरुवार की है।

    जानकारी के अनुसार व्यापारी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अचानक मिली इस धमकी से व्यापारी और उनका परिवार दहशत में आ गया। व्यापारी ने पहले इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार देर शाम इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

    इंदौर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया है, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कॉल करने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या केवल डराने के उद्देश्य से फर्जी धमकी दी गई है।

    उधर, प्रदेश में इसी तरह के एक अन्य मामले में अशोकनगर के प्रॉपर्टी कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर 10 करोड़ की मांग की गई थी, जहां कॉलर ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताया था। पुलिस उस केस की जांच से भी तकनीकी इनपुट साझा कर रही है, ताकि पैटर्न और नेटवर्क की समानता परखी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी परिचित या गैंग की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts