Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत का अनमोल रत्न है लक्षद्वीप : स्वर्ग सी सुंदरता… शांति और प्रकृति का अद्भुत संगम, खुद PM मोदी हैं इसके कायल

Follow on Google News
भारत का अनमोल रत्न है लक्षद्वीप : स्वर्ग सी सुंदरता… शांति और प्रकृति का अद्भुत संगम, खुद PM मोदी हैं इसके कायल
लक्षद्वीप। भारत में लक्षद्वीप गूगल पर सर्च किया जाने वाला 9वां मोस्ट सर्च्ड वर्ड बन गया है। इसका कारण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप टूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे ने इस छोटे से स्वर्ग को सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी लक्षद्वीप टूर की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी का भी मन इस खूबसूरत द्वीप पर जाने और वहां की सुंदरता का आनंद उठाने का कर सकता है। अगर आप भी किसी शांत और अविश्वसनीय स्थान की तलाश में हैं, तो लक्षद्वीप आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस आइलैंड पर जाकर आप किन एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप के बारे में जानें

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जो अरब सागर के बीच नीले मोतियों की तरह बिखरा हुआ है। हरे नारियल के पेड़, सुनहरी रेत के समुद्र तट और क्रिस्टल पानी लक्षद्वीप को स्वर्गीय अनुभव देता है। यहां के शांत वातावरण से आपको सुकून का एहसास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की तारीफ करते हुए कहा था कि यहां उन्होंने 140 करोड़ भारतियों के लिए और भी कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं यहां के ये द्वीप

कवरत्ती द्वीप

अगर आप नेचर का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां पर फैली सफेद रेत और खूबसूरत सनसेट का नजारा, इस जगह में चार चांद लगाता है। यहां आप आराम से नेचर का लुत्फ उठाते हुए, खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।

मिनिकॉय द्वीप

मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप के सबसे प्रमुख द्वीपों में से एक है। इस द्वीप पर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां आप और भी कई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को बेहद शानदार बना सकते हैं।

अगाती द्वीप

अगाती द्वीप फूड लवर्स के लिए एक परफेक्ट स्पॉट है। इस जगह पर आपके पास शाकाहारी से लेकर मांसाहारी खाने तक के कई फूड ऑप्शन्स हैं। यह जगह स्नॉर्कलिंग के लिए सबसे बेस्ट है।

कल्पेनी द्वीप

कल्पेनी द्वीप की बात करें तो यह ज्यादा मशहूर टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, अगर आप कुछ समय शोर से दूर शांति पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां स्कूबा डाइविंग का आनंद भी ले सकते हैं।

कदमत द्वीप

यहां आप लोकल डिशेज को ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ ही यह द्वीप काइट सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग और डीप सी डाइविंग के लिए मशहूर है।

पानी के नीचे का जादू

लक्षद्वीप का असली जादू पानी के नीचे देखने को मिलता है। यहां आपको रंगीन मछलियां, कछुआ और अन्य समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। स्कूबा डाइविंग या स्नोर्कलिंग के जरिए आप इस रंगीन दुनिया की सैर कर सकते हैं और समुद्री जीवन की अविश्वसनीय विविधता को देख सकते हैं। यहां तक कि अगर आप पानी में नहीं जाना चाहते हैं, तो आप ग्लास बॉटम बोट की सवारी करके इसको देख सकते हैं।

लक्षद्वीप में खान-पान

ये द्वीप जितना खूबसूरत है, वहां का रहन-सहन और खान-पान भी उतना ही बेहतरीन है। इस आइलैंड पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड काफी लाजवाब होता है और दाम भी ज्यादा नहीं होते। लक्षद्वीप में ज्यादातर घरों के रसोई में मलबार के पकवानों का ही राज होता है। हर डिश में नारियल तेल और करी पत्ते का जादू जरूर होता है। यहां चावल मुख्य भोजन है, जिसके साथ तरह-तरह के सी फूड का आनंद लिया जाता है। नॉन वेज के साथ यहां बटला अप्पम, अवियल, बिरयानी आदि जैसे लजीज पकवान हैं, जो लक्षद्वीप के ज्यादातर जगहों पर आसानी से मिल जाते हैं।

लैगून का आनंद

लक्षद्वीप में कई खूबसूरत लैगून हैं, जो तैराकी, स्नोर्कलिंग और कायाकिंग के लिए जाने जाते हैं। सबसे लोकप्रिय लैगून में से एक बंगाराम द्वीप है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप दुनिया से दूर एक अलग ही जहान में आ गए हैं। ये भी पढें – PM मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को पड़ा भारी, मरियम शिउना समेत 3 मंत्री सस्पेंड, देश में ट्रेंड कर रहा #BoycottMaldives ये भी पढ़ें- #BoycottMaldives : मालदीव को रास नहीं आई PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा, उड़ाया मजाक बोले – सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे; भारतीयों ने यूं लिया बदला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts