ताजा खबरराष्ट्रीय

#BoycottMaldives : मालदीव को रास नहीं आई PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा, उड़ाया मजाक बोले – सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे; भारतीयों ने यूं लिया बदला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। फोटो वायरल होते ही भारत के लक्षद्वीप की मालदीव से तुलना शुरू हो गई। यह देखकर मालदीव के मंत्रियों ने भारत विरोधी बयान दे दिया। उनका कहना है कि, सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे। यह सुन भारतियों का गुस्सा फूट पड़ा और ट्वीटर पर #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। इतना ही नहीं लोग मालदीव को खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

विवादित बयान लिखकर हटाया

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की मालदीव से तुलना शुरू हो गई थी। वहीं मालदीव के मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर (अब हटाए गए) एक पोस्ट में मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मजाक उड़ाया।

शिउना ने कैप्शन में लिखा- अच्छा कदम है। हालांकि, हमसे कॉम्पिटीशन करने के विचार के भ्रम में न रहें। हमारे द्वारा दी जाने वाली सर्विस कैसे प्रदान कर सकते हैं? इतने साफ कैसे हो सकते हैं जैसे हम हैं… कमरों में आने वाली गंध सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

मालदीव के मंत्रियों का बयान

मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला मोहजुम माजिद ने लिखा कि, ‘मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाने के लिए मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी। हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है।’ इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया गया है।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottMaldives

मालदीव के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया। भारतीय भी पीछे नहीं हटे और मालदीव के बहिष्कार को लेकर कैंपेन शुरू कर दिया।

अक्षय कुमार – मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर बुरी टिप्पणियां की गईं। हैरानी की बात ये है कि, वे ऐसा उस देश के बारे में बोल रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम #भारतीय द्वीपों की खोज करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।

सलमान खान – लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये द्वीप हमारे भारत में हैं।

आकाश चोपड़ा (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा – अब तक इस बात को लेकर मालदीव ने अपना पॉइंट दिया है। अब हम भारतीयों की बारी है कि हम बुद्धिमानी से चुने कि हमें कहां जाना है। मुझे पता है कि मेरा परिवार ऐसा करेगा। जय हिंद”।

देखें #BoycottMaldives के कुछ ट्वीट्स

ये भी पढ़ें – Bipasha Basu Birthday : रंगीन रही एक्ट्रेस की लव लाइफ, 6 एक्टर्स को किया डेट; एक के साथ 9 साल तक रहा लिव-इन-रिलेशनशिप, फिर डिवोर्सी से रचाई शादी

संबंधित खबरें...

Back to top button