कुरनूल बस हादसे से पहले का CCTV वीडियो आया सामने :नशे में था बाइक सवार, दावा- बस में रखे 234 स्मार्ट फोन में विस्फोट होने से लगी आग

Follow on Google News
नशे में था बाइक सवार, दावा- बस में रखे 234 स्मार्ट फोन में विस्फोट होने से लगी आग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए भीषण बस हादसे से ठीक पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो लोग रात करीब 2:22 बजे एक पेट्रोल पंप पर बाइक लेकर आते दिख रहे हैं। उनमें से एक बाइक को धक्का देकर आगे बढ़ाता है और फिर तेजी से चला जाता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में था, क्योंकि उसकी चाल और हरकत से असंतुलन झलक रहा था।

    पुलिस ने CCTV की पुष्टि नहीं की

    फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, वीडियो में जो समय दिख रहा है वह 2:22 बजे रात का है, जो पुलिस द्वारा बताए गए हादसे के समय - 2:30 से 3:00 बजे के बीच - से मेल खाता है।

    Twitter Post

    बाइक और बस की टक्कर से भड़की आग

    यह हादसा शुक्रवार तड़के कुरनूल के बाहरी इलाके में हुआ। बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट बस ने सड़क पर चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक का फ्यूल टैंक खुला हुआ था, जिससे टक्कर लगते ही पेट्रोल फैल गया और बस में आग लग गई।

    आग इतनी तेजी से फैली कि 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए। उसमें 234 स्मार्टफोन रखे हुए थे। बाइक सवार शिवशंकर की भी मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फॉरेंसिक टीम का कहना है कि इन फोन की बैटरी में ब्लास्ट के कारण ही आग तेजी से भड़की, जिससे यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला।

    दो बस ड्राइवरों पर दर्ज हुआ केस

    पुलिस ने हादसे के बाद बस के दो ड्राइवरों के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह शिकायत हादसे में बचे एक यात्री एन. रमेश ने की थी। मामला उलिंदकोंडा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

    ड्राइवरों के बयानों में विरोधाभास

    हादसे के एक ड्राइवर शिव नारायण ने पहले कहा कि भारी बारिश और कम रोशनी के कारण बस ने बाइक को टक्कर मारी। लेकिन, बाद में उसने बयान बदल दिया और कहा कि बाइक और सवार पहले से सड़क पर गिरे हुए थे, और पहले ड्राइवर लक्ष्मैया ने गलती से बस उनके ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद तेज धमाका और आग लग गई।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts