Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra News : अब उड़ान से पहले पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, चुनावी रैली के लिए जाना था नागपुर

महाराष्ट्र की मंत्री और भाजपा नेत्री पंकजा मुंडे मंगलवार को उस वक्त कुछ परेशान देखी गई जब उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। वे एक रैली के लिए छत्रपति संभाजी नगर से नागपुर जा रही थीं, उड़ान से ठीक पहले उन्हें सूचना दी गई कि हेलिकॉप्टर में खराबी आ गई।
अब उड़ान से पहले पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, चुनावी रैली के लिए जाना था नागपुर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे मंगलवार को एक बड़ी अनहोनी से बच गईं। छत्रपति संभाजीनगर से नागपुर रवाना होने से ठीक पहले उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आ गई, जिसके चलते उड़ान को तुरंत रोक दिया गया। तकनीकी जांच में हेलिकॉप्टर के लैंडिंग गियर में खामी पाई गई। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकल्प पर विचार किया। 

    खराबी की सूचना मिलने पर बदला प्लान

    दरअसल, सात फरवरी को महाराष्ट्र में होने वाले जिला परिषद चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। पंकजा मुंडे इसी क्रम में नागपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने जा रही थीं। हेलिपैड पर पहुंचते ही पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी, जिसके बाद उनकी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई।

    सतर्कता के बीच लिया गया बड़ा फैसला

    हालिया विमान हादसों के मद्देनज़र हवाई यात्रा को लेकर सभी नेता अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। उड़ान से पहले की गई जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद किसी तरह का जोखिम नहीं लिया गया और पंकजा मुंडे ने दूसरे विकल्प का इंतजार करना ही बेहतर समझा। 

    दूसरा हेलिकॉप्टर बना सहारा

    चुनावी कार्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए तुरंत दूसरे हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई। इसके बाद पंकजा मुंडे नागपुर के लिए रवाना हुईं और तय कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रशासनिक सतर्कता और त्वरित फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

    हादसों के बाद बदला नेताओं का रवैया

    गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम NCP नेता अजित पवार का निधन हो गया था। उनके साथ उनके पीएसओ और पायलट, को पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में हवाई यात्राओं को लेकर अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। ऐसे माहौल में पंकजा मुंडे के मामले में समय रहते लिया गया फैसला अहम माना जा रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts