PlayBreaking News

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन!टीम इंडिया को साथ में चीयर करते आए नजर, वायरल फोटो ने बढ़ाईं डेटिंग की अटकलें

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच के दौरान बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नजर आईं। दोनों की साथ में सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Follow on Google News
टीम इंडिया को साथ में चीयर करते आए नजर, वायरल फोटो ने बढ़ाईं डेटिंग की अटकलें
कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे मैच देखा।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को देखने पहुंचीं।

खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी नजर आए। दोनों को स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। कृति टीम इंडिया को सपोर्ट करती नजर आईं, वहीं कबीर बहिया भी उनके साथ पूरे मैच के दौरान मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कृति-कबीर की तस्वीरें

कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेडियम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। कबीर बहिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के जरिए इस खास आउटिंग की झलक फैंस के साथ शेयर की। वहीं, मैच के दौरान स्टेडियम से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आईं। इन तस्वीरों में वो काफी खुश नजर आ रही थीं। वह भारतीय टीम को चीयर करती दिखीं और मैच का पूरा लुत्फ उठाती नजर आईं। फैंस इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और दोनों की बॉन्डिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इंटरटेनमेंट की यह खबर भी पढ़ें:  बॉलीवुड में होली का रंगीन धमाका! फैमिली और दोस्तों संग जमकर झूमे स्टार्स

/img/99/1784101033665

मैच के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन और कबीर बहिया ने पोस्ट की स्टोरी। 

कई महीनों से चल रही है दोनों के रिश्ते की खबरें

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के बीच डेटिंग की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब कृति ने अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। कभी छुट्टियों के दौरान तो कभी खास कार्यक्रमों में दोनों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

कबीर बहिया कृति की फैमिली फंक्शन में भी आए थे नजर

कबीर बहिया सिर्फ कृति सेनन के साथ ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के साथ भी कई बार नजर आ चुके हैं। इससे पहले उन्हें बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टीबिन बेन की शादी के दौरान भी देखा गया था। इस फैमिली फंक्शन में कबीर की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। उनके कृति के परिवार के साथ अच्छे रिश्ते होने की बात भी सामने आती रही है।

कौन हैं कबीर बहिया? 

कबीर बहिया ब्रिटेन के रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। वह एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड के एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल से पूरी की है। वो Worldwide Aviation and Tourism Limited के फाउंडर हैं। उनका परिवार ट्रैवल बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता कुलजिंदर बहिया ब्रिटेन की जानी-मानी ट्रैवल एजेंसी Southall Travel के मालिक हैं। कबीर का बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों से संपर्क बताया जाता है। उनकी क्रिकेट जगत के लोगों से भी अच्छी दोस्ती है। यही वजह है कि उन्हें कई बार क्रिकेट और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में देखा गया है।

इंटरटेनमेंट की यह खबर भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' रिलीज! किसी को पसंद आया रीमिक्स, तो किसी ने कहा- 'मजा नहीं आया!

Cocktail 2 में नजर आई थीं कृति सेनन

कृति सेनन हाल ही में फिल्म Cocktail 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके साथ कृति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय के लिए दर्शकों की तारीफ भी हासिल की है। फिल्म की रिलीज के बाद कृति ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया है। इन दिनों वह अपनी छुट्टियों और निजी समय को एंजॉय कर रही हैं।

कृति-कबीर की जोड़ी पर फैंस की नजर

अब फैंस को इंतजार है कि क्या कपल अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करते हैं या फिर यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहता है। फिलहाल दोनों की वायरल तस्वीरों ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts