बॉलीवुड में होली का रंगीन धमाका!फैमिली और दोस्तों संग जमकर झूमे स्टार्स

बॉलीवुड सितारों ने इस बार होली 2026 को जमकर एन्जॉय किया। कृति सेनन, कैटरीना कैफ, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, वरुण धवन, नताशा दलाल, शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर और प्रीति जिंटा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों का त्योहार मनाया।
Follow on Google News
फैमिली और दोस्तों संग जमकर झूमे स्टार्स

इस बार होली सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी इसे जमकर एन्जॉय किया। 3 और 4 मार्च को कई कलाकारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली मनाई और सोशल मीडिया पर रंगीन तस्वीरें साझा कीं। किसी ने सादगी से फैमिली के साथ होली खेली तो किसी ने दोस्तों संग मस्ती की।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में होली का अद्भुत दृश्य! प्राकृतिक रंगों में रंगी पतंजलि योगपीठ

कृति सेनन और कैटरीना कैफ की होली

कृति सेनन की बहन और कृति ने अपनी फैमिली के साथ होली का आनंद लिया। वहीं, कैटरीना कैफ ने पति विकी कौशल और परिवार के साथ सादगी भरे अंदाज में होली खेली। सभी सफेद कपड़ों में नजर आए और फिर रंगों में सराबोर हो गए। उनकी ये तस्वीरें फैमिली बॉन्डिंग का बेहतरीन EXAMPLE बन गईं।

यह भी पढ़ें: होली पर आग उगलेगा आसमान! दिल्ली से पहाड़ और मध्यप्रदेश तक कैसा रहेगा मौसम?

नेहा-अंगद बेदी का मस्ती भरा अंदाज

नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी होली की खुशियों में पूरी तरह डूबे नजर आए। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहनकर पिचकारी से खेला और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। उनकी खास बॉन्डिंग और मस्ती भरे पलों को फैंस ने खूब पसंद किया।

Uploaded media

सोहा अली खान की फैमिली होली

सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली मनाई। उनकी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और फैंस को बहुत पसंद आई। इस तस्वीर में छोटी-सी फैमिली के बीच खुशियों और प्यार की झलक साफ दिखाई दी।

वरुण धवन-नताशा दलाल की रंगीन होली

वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ होली का जश्न मनाया। वरुण ऑरेंज वेस्ट और नताशा सफेद कुर्ते में नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वरुण के फैंस ने तस्वीर पर प्यार लुटाया और दोनों की मस्ती और बॉन्डिंग की तारीफ की।

Uploaded media

शबाना आजमी- उर्मिला मातोंडकर का एथनिक लुक

शबाना आज़मी और उर्मिला मातोंडकर ने भी होली का जश्न मनाया। दोनों सफेद एथनिक लुक में नजर आईं और गुलाल में रंगी हुई बेहद खुश दिखीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं।

Uploaded media

मनीष मल्होत्रा और प्रीति जिंटा का रंगीन अंदाज

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी होली के जश्न में हिस्सा लिया। वहीं, प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के साथ रंगों में सराबोर तस्वीरें साझा कीं। फैंस ने उनकी तस्वीरों को खूब प्यार दिया और होली का उत्साह दोगुना हो गया।

Uploaded mediaइस बार बॉलीवुड सितारों ने होली का जश्न न केवल अपने दोस्तों के साथ मनाया, बल्कि परिवार और बच्चों के साथ भी अपनी खुशियों को साझा किया। फैमिली बॉन्डिंग, प्यार और रंगों की मस्ती ने हर तस्वीर को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर हर तरफ रंगों और खुशियों की बौछार देखने को मिली। सेलेब्स की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं और होली के उत्सव को और भी खास बना दिया।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts