Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : उज्जैन के गोपाल मंदिर में मना श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, कान्हा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Follow on Google News
VIDEO : उज्जैन के गोपाल मंदिर में मना श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, कान्हा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में जन्माष्टमी पर्व भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में श्रद्धालुओं भारी भीड़ रही। बता दें कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। इसी के चलते बुधवार को सादीपनी आश्रम और बड़े गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कान्हा का किया आकर्षक श्रृंगार

इस मौके पर गोपाल मंदिर में भगवान को सिंधिया राजघराने से आए सोने के आभूषण और सुंदर पोशाक धारण करा कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही रात 12 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। तत्पश्चात महा आरती की गई है और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1699620467848466835[/embed] इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन लाभ लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इधर, गुरुवार को इस्कॉन और टावर चौक स्थित छोटे गोपाल मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। (इनपुट - संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- सांवरे के रंग में रंगा प्रदेश, जन्माष्टमी पर प्रदेश भर में तैयारियां, सोने के आभूषण और रेशमी वस्त्र पहन राधा संग झूला झूलेंगे कान्हा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts