PlayBreaking News

कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग :4 हजार EVM जलने का दावा; TMC, कांग्रेस और AAP ने उठाए सवाल

TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आग का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि आग में 4 हजार कंट्रोल यूनिट, 4 हजार बैलेट यूनिट और 4 हजार VVPAT मशीनें नष्ट हो गईं।
Follow on Google News
4 हजार EVM जलने का दावा; TMC, कांग्रेस और AAP ने उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सरकारी इमारत में लगी भीषण आग के बाद सियासी विवाद शुरू हो गया है। आग में करीब 4 हजार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) और उनसे जुड़े उपकरण नष्ट होने का दावा किया गया है। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि राज्य सरकार ने भी आग को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

24 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

आग कोलकाता की उस सरकारी बिल्डिंग में लगी, जहां दक्षिण 24 परगना जिला परिषद समेत कई सरकारी कार्यालय संचालित होते हैं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को उस पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 24 घंटे का समय लगा।

घटना के बाद प्रशासन ने इलाके को घेर लिया और नुकसान का आकलन शुरू किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी संख्या में EVM और VVPAT मशीनें प्रभावित हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026 : मप्र में पछतावा...पर इस प्रदेश में कांग्रेस ने जीत ली चार में से तीन राज्यसभा सीटें

TMC ने एक्स पर किए कई दावे

TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आग का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि आग में 4 हजार कंट्रोल यूनिट, 4 हजार बैलेट यूनिट और 4 हजार VVPAT मशीनें नष्ट हो गईं। पार्टी के अनुसार ये मशीनें कस्बा, जादवपुर, बेहाला ईस्ट, बेहाला वेस्ट, मेटियाबुरुज, सतगछिया और डायमंड हार्बर सब-डिवीजन की विभिन्न विधानसभा सीटों से संबंधित थीं। TMC ने EVM के नष्ट होने को "रहस्यमय" बताया है।

कांग्रेस और AAP ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि आग कैसे लगी और इतनी तेजी से ऊपरी मंजिलों तक कैसे पहुंच गई। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सरकारी भवन में इतनी बड़ी आग लगना और हजारों EVM का उसकी चपेट में आ जाना गंभीर मामला है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

Featured News

मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

पश्चिम बंगाल के दमकल एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी। इसके बाद यह सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं मंजिल तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा, ऐसे में यह जांच का विषय है कि आग सीधे ऊपरी मंजिलों तक कैसे पहुंची। मंत्री ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अलीपुर थाने में FIR दर्ज

दक्षिण 24 परगना प्रशासन की शिकायत पर अलीपुर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts