Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : भारी बारिश से तालाब बना कोलकाता एयरपोर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Follow on Google News
VIDEO : भारी बारिश से तालाब बना कोलकाता एयरपोर्ट, कई इलाकों में जलभराव
कोलकाता। भारत के अधिकांश राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। जबकि केरल के वायनाड में बारिश से हुए लैंडस्लाइड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पड़ोसी शहरों हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही। वहीं शनिवार सुबह भारी बारिश से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर तालाब जैसा नजारा दिखाई दिया। इसके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। VIDEO में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर पानी नजर आ रहे हैं। इस VIDEO में कई प्लेन पानी के बीच खड़े हुए देखे जा सकते हैं। https://x.com/psamachar1/status/1819667443804999880

जगह-जगह भरा पानी

कोलकाता मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर से अब तक 7 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र पर बना निम्न दबाव सघन ‘अवदाब' में बदल गया है। यह धीरे-धीरे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश हुई है।''

तूफान की चेतावनी जारी

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अगले 12 घंटों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान आने की भी चेतावनी दी है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय जिलों में भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार जिले के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। ये भी पढ़ें- VIDEO : ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया जल… चिपकाया ओम, कहा- हर-हर महादेव; दावा- ये तेजोमहालय शिव मंदिर; CISF ने पकड़ा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts