Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vegan Diet : फिट रहने के लिए बढ़ा वीगन डाइट का क्रेज, लेकिन ठीक नहीं है फिटनेस का ये बुखार! जानें इसके फायदे-नुकसान

Follow on Google News
Vegan Diet : फिट रहने के लिए बढ़ा वीगन डाइट का क्रेज, लेकिन ठीक नहीं है फिटनेस का ये बुखार! जानें इसके फायदे-नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में आज कल वीगन डाइट (Vegan Diet) का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिट रहने और वजन कम करने के लिए इसे डाइट फिटनेस इंडस्ट्री (Fitness Industry) में काफी फॉलो की जाती है। लेकिन, हर डाइट के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। यही बात वीगन डाइट के साथ भी है। वीगन डाइट में पेड़-पौधों से मिलने या बनने वाली चीजों का सेवन किया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि वीगन डाइट क्या है और इसके क्या फायदे और नुकसान होते हैं...

क्या है वीगन डाइट ?

वीगन डाइट, वेजिटेरियन डाइट से भी एक कदम आगे हैं। वीगन डाइट में मांस या अंडे और तमाम तरह के डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, घी, मावा, पनीर आदि का सेवन प्रतिबंधित रहता है। कई लोग इस डाइट में शहद का भी सेवन नहीं करते। इस डाइट में केवल अनाज, सब्जियां, फल, फलियां और ड्राय फ्रूट्स जैसी चीजें ही खाई जा सकती हैं।

क्या वीगन डाइट भी हो सकती है जानलेवा?

स्लिम-ट्रीम नजर आने के लिए लोगों में आजकल वीगन डाइट फॉलो करने का बहुत ज्यादा क्रेज बढ़ रहा है। बिना फायदे- नुकसान जानें और बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए लोग इस डाइट को फॉलो करने लग जाते हैं। किसी भी तरह की डाइट अपनाने और छोड़ने से पहले एक्सपर्ट से कंसल्ट करना बहुत जरूरी होता है। इस प्रकार के आहार के कुछ नकारात्मक पहलू भी होते हैं, तब जब आप अच्छी तरह से नियोजित ढंग से इसका सेवन नहीं करते हैं। जिसकी वजह से ये डाइट जानलेवा हो सकती है।

Vegan Diet के नुकसान

  • एनर्जी की कमी।
  • प्रोटीन की कमी।
  • विटामिन B-12 की कमी।
  • शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी।
  • शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे शारीरिक कमजोरी आ सकती है।
  • डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने के चांसेस होते हैं।

Vegan Diet के फायदे

  • इस डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजे शामिल होती हैं।
  • डाइट रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।
  • कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इस जाइट में बिल्कुल नहीं होती है।
  • बीमारियों का जोखिम बहुत कम होता है।
  • दिल को बेहतर बनाए रखने में भी ये डाइट मदद करती है।
  • इस डाइट से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
  • पशु-पक्षियों की जिंदगी भी सुरक्षित रहती है।
  • प्रोटीन सेवन को बढ़ाकर आपके वजन को कम करने में मदद करती है।

वीगन डाइट है वेजिटेरियन डाइट से अलग

ज्यादातर लोग दोनों को एक ही समझते हैं। लेकिन, वीगन और वेजिटेरियन डाइट दोनों अलग-अलग डाइट हैं। वीगन डाइट (Vegan Diet) में इंसान वेजिटेरियन तो होता ही है साथ ही दूध से बना कोई भी प्रोडक्ट नहीं खाता है। साथ ही जो पशुओं या फिर जानवर के द्वारा जो प्रोडक्ट बनते हैं और बनाए जाते हैं, उनको भी नहीं खाते हैं। इस डाइट में हरी सब्जियां, फल और नट्स खाए जाते हैं। वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग कोई भी ऐसी चीज नहीं खाते जिससे जानवर को नुकसान पहुंचता है।

वीगन डाइट में खाए जाने वाले प्रोडक्ट

  • वीगन डायट में फल, सब्जियां, अनाज और मेवे शामिल होते हैं।
  • लोग दूध की जगह सोयाबीन या बादाम के दूध का उपयोग करते हैं।
  • खाना बनाने के लिए घी की जगह ऑलिव ऑयल, तिल के तेल और सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं।
  • ब्राउन ब्रेड, ताहिनी, तिलहन, सूखे मेवे, अंजीर, खुबानी, यीस्ट, अलसी, अखरोट इत्यादि को आप वेगन डायट में सेवन कर सकते हैं।
  • प्रोटीन के लिए साबुत दालें, टोफू, मटर, बादाम, सोयाबीन का आटा खाते हैं।
(इनपुट- सोनाली राय) ये भी पढ़ें – World Arthritis day: बढ़ती उम्र के साथ आती है जोड़ों के दर्द की परेशानी, इन उपायों से बच सकते हैं आप लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts